पटनाः बिहार विधानसभा में SIR पर मंगलवार को खूब बवाल हुआ। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और वहीं लोकतंत्र की हत्या हो रही है। यहां अगर SIR पर चर्चा नहीं होगी तो किसपर होगा। एआईआर पर बहस को लेकर विपक्ष के विधायकों ने वेल में आकर खूब हंगामा किया। विधायकों ने विधानाभा के अंदर टेबल पलट दिया। विधायकों और मार्शल के बीच धक्कामुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई।
तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष से मैं अनुरोध करता हूं कि सदन में इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा करवाई जाए। मैं इसके लिए विनम्रता से आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा कि बिल तो आता ही रहेगा, लेकिन अगर हमारे वोटर का ही नाम कट जाएगा, तो क्या मतलब रह जाएगा इस लोकतंत्र का? यह सदन लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है और अगर यहां हम उनके लिए चर्चा नहीं करेंगे, तब इस मंदिर का क्या अर्थ रह जाएगा?
नीतीश कुमार को जगदीप धनकड़ की जगह बनाया जाए उपराष्ट्रपति, बिहार से बीजेपी विधायक ने कर दी मांग
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में आरजेडी विधानपरिषद के सदस्यों ने विधानमंडल परिसर में इससे पहले खूब हंगामा किया था। इसके बाद विधानपरिषद में विपक्ष के विधायकों ने नारेबाजी की। विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चर्चा कराने की मांग को लेकर दूसरी पाली का कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मांग की कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई जाए और वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर बहस हो, जिससे स्पीकर ने सीधे तौर पर इनकार कर दिया।
Jagdeep Dhankhar का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक, अब सितंबर में कुछ बड़ा होगा, राज्यसभा सांसद ने किया दावा
स्पीकर ने कहा कि सदन के फर्स्ट हाफ में में विपक्ष के विधायकों को बोलने की इजाजत दी गई थी लेकिन विधायकों ने नहीं बोला। इसके बाद विपक्ष के विधायक वेल में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान सदन में मौजूद महिला विधायकों ने रिपोर्टिंग टेबल पर कुर्सी उछाली। इस दौरान विपक्ष के विधायकों ने सदन में टेबल को उठाकर पलट दिया। इस दौरान वहां मौजूद मार्शल के साथ उनकी घक्कामुक्की भी हुई।
चंदन मिश्रा हत्याकांड में अब पुलिस का एनकाउंटर, तौसीफ को गन देने वाले बलवंत समेत 2 को लगी गोली
विपक्षी विधायक और मार्शल के बीच हुई जबरदस्त धक्कामुक्की में मार्शल के कपडे तक फट गए। भारी हंगामे के बीच सरकार ने 6 विधेयक पास करा लिए। स्पीकर की तरफ से बार-बार चेतावनी देने के बावजूद जब विधायक नहीं मानें तो स्पीकर नंद किशोर यादव ने विधानसभा की कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।


