ईडी ने व्यवसायी ज्ञान प्रकाश सरावगी को किया गिरफ्तार

बैंक ऑफ इंडिया से 31.24करोड़ की धोखाधड़ी मामले में हुई गिरफ्तारी
रांची। प्रवर्त्तन निदेशालय की टीम ने रांची के व्यवसायी ज्ञान प्रकाश सरावगी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि बैंक ऑफ इंडिया से 31.24करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में ईडी ने यह कार्रवाई की गयी। ज्ञान प्रकाश सरावगी को ईडी ने मनी लॉड्रिंग अधिनियम के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले सीबीआई ने 2018-19 में ज्ञान प्रकाश सरावगी और उसके सहयोगियों के खिलाफ बैंक ऑफ इंडिया से 31.24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में 3 प्राथमिकी दर्ज की थी। इस छानबीन में यह भी जानकारी मिली आरोपियों ने अन्य बैंकों के साथ भी करीब 75 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाड़ी की है।
बताया गया है कि ज्ञान प्रकाश सरावगी और इसके सहयोगियों ने विभिन्न कंपनियों के नाम पर बैंक ऑफ इंडिया के साथ-साथ यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को भी धोखा दिया।

See also  ED का खुलासाः बड़गाई की जमीन का एक हिस्सा फर्जी दस्तावेज के सहारे गैर आदिवासियों को बेची गई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now