नीतीश कुमार को जगदीप धनकड़ की जगह बनाया जाए उपराष्ट्रपति, बिहार से बीजेपी विधायक ने कर दी मांग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 22, 2025

नीतीश कुमार को जगदीप धनकड़ की जगह बनाया जाए उपराष्ट्रपति, बिहार से बीजेपी विधायक ने कर दी मांग

पटनाः उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के बाद देश भर में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि अब धनकड़ की जगह कौन उपराष्ट्रपति होंगे। एक तरफ राष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है दूसरी ओर बिहार से उपराष्ट्रपति बनाये जाने की मांग बीजेपी विधायक ने कर दी है।

जगदीप धनकड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया मंजूर, प्रधानमंत्री मोदी का भी सामने आया बयान
बिहार के एक तरफ जहां विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही है दूसरी ओर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग कर दी है। बीजेपी विधायक के इस मांग के बाद बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग के सियासी मायने निकाले जा रहे है। हालांकि इस बयान पर नीतीश कुमार या उनकी पार्टी की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि अगर नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाया जाता है तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। यह बिहार के लिए गौरव की बात होगी। बीजेपी विधायक ने ये बात बिहार विधानसभा सत्र में शामिल होने से पहले कही है।

See also  PM मोदी ने चंपारण में कर दिया क्लीयर, नीतीश के नाम पर नहीं लड़ेंगे चुनाव, विधानसभा इलेक्शन को लेकर दिया नया नारा

Jagdeep Dhankhar का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक, अब सितंबर में कुछ बड़ा होगा, राज्यसभा सांसद ने किया दावा
सीएम नीतीश को लेकर समय-समय पर कई तरह की अटकलें और मांगें की जा चुकी है। कुछ महीनों पहले ही पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने नीतीश कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री बनने की मांग की थी। उस दौरान भी चौबे इस बयान के कई मायने निकाले गए थे। हालांकि सीएम नीतीश इस पर भी अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी पहले ही कह चुकी है कि वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now