Jagdeep Dhankhar का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक, अब सितंबर में कुछ बड़ा होगा, राज्यसभा सांसद ने किया दावा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 22, 2025

Jagdeep Dhankhar का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक, अब सितंबर में कुछ बड़ा होगा, राज्यसभा सांसद ने किया दावा

डेस्कः राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनकड़ के इस्तीफा ने पूरे देश भर में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। धनकड़ के इस्तीफा को लेकर तरह-तरह के राजनीतिक चर्चाएं हो रही है। इस्तीफे की टाइमिंग और इसके पीछे की वजहों को लेकर कई दावें किये जा रहे है। शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत का दावा है कि धनखड़ की तबियत एकदम ठीक है। दरअसल, उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देकर ही पद से इस्तीफा दिया है।

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की जानकारी स्टाफ को भी नहीं थी, सोमवार शाम को उपराष्ट्रपति के साथ बैठक में विपक्ष था लेकिन BJP अध्यक्ष नहीं
मंगलवार को राउत ने पत्रकारों से बातचीत में दिल्ली में कुछ बड़ी राजनीतिक घटना के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘देखिए मैं इस बारे में अभी कोई बात नहीं कर सकता, लेकिन पर्दे के पीछे कुछ हो रहा है। बड़ी राजनीति हो रही है। दिल्ली में राष्ट्रीय राजनीति में पर्दे के पीछे कुछ ऐसी बातें हो रही हैं, जो जल्दी सामने आ जाएंगी।’

See also  मोदी सरनेम केस में Rahul Gandhi की बढ़ीं मुश्किलें, रांची की अदालत में होना होगा पेश

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
साथ ही उन्होंने इस इस्तीफे को असामान्य भी करार दिया है। राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘उपराष्ट्रपति जी का जो इस्तीफा है, वो कोई साधारण घटना नहीं है। जो कारण दिया है हेल्थ का। मैं मानने को तैयार नहीं हूं। वह स्वस्थ आदमी हैं, खुशमिजाज आदमी हैं। वह ऐसे मैदान छोड़ने वाले आदमी तो नहीं हैं। मैं उनको जो देखता हूं, वह मैदान छोड़ने वाले व्यक्ति नहीं हैं। लड़ने वाले हैं।’राउत का दावा है, ‘उनकी हेल्थ ठीक है, कल दिनभर मैं उनको देख रहा था। कुछ चल रहा है, जल्दी पता चलेगा। उन्होंने कहा, ‘जरूर सितंबर में कुछ होगा।’

Live: जगदीप धनकड़ के इस्तीफे के बाद संसद में आज क्या हो रहा है? राज्यसभा और लोकसभा हंगामे के बाद स्थगित
शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा, ‘उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने की खबर चिंताजनक है। हम उनकी कुशलता की कामना करते हैं। लेकिन, एक सवाल उठता है कि आज मॉनसून सत्र का पहला दिन था और उसी दिन उनका इस्तीफा देना चिंताजनक है।’उन्होंने कहा, ‘इस सरकार में क्या चल रहा है? यह फैसला बिना किसी उचित परामर्श या चर्चा के लिया गया। अगर स्वास्थ्य ही चिंता का विषय था, तो इस्तीफा सत्र से कुछ दिन पहले या बाद में भी दिया जा सकता था।

See also  नीतीश कुमार ने फिर की अजीबोगरीब हरकत, शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के सिर पर रख दिया गमला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now