नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी ACS एस सिद्धार्थ ने दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 22, 2025

नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी ACS एस सिद्धार्थ ने दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री को आवेदन भेजकर सबको चौकाया

पटनाः इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के शिक्षा जगत और प्रशासनिक महकमें से आ रही है। मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारी और ACS एस सिद्धार्थ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस. सिद्धार्थ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि ACS एस सिद्धार्थ ने वीआरएस के तहत अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेजा है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि डॉक्टर एस. सिद्धार्थ ने अपना इस्तीफा 17 जुलाई को ही सौंप दिया था। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इसपर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।सूत्र बताते है कि उनके विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे है। नवादा जिला से उनके चुनाव लड़ने की चर्चा है।

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की जानकारी स्टाफ को भी नहीं थी, सोमवार शाम को उपराष्ट्रपति के साथ बैठक में विपक्ष था लेकिन BJP अध्यक्ष नहीं
शिक्षा विभाग में डॉक्टर एस सिद्धार्थ की कार्यशैली हमेशा चर्चा में रहती है। एस सिद्धार्थ की पहचान एक तेज-तर्रार आईएएस के तौर पर है। अपने कार्यकाल में एस सिद्धार्थ ने बिहार के सरकारी स्कूलों में छात्रों की ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति पर जहां जोर दिया तो वहीं एस सिद्धार्थ शिक्षकों की हाजिरी पर भी विशेष ध्यान देते हैं। एस सिद्धार्थ अक्सर अपने कार्यालय से वीडियो कॉल कर इस बात की भी जांच करते रहे हैं कि स्कूल में छात्रों की उपस्थिति कैसी है और शिक्षक स्कूल में मौजूद हैं या नहीं।

See also  रोहतास में भीषण सड़क हादसा, तिलक समारोह से लौट रहे 5 लोगों की दर्दनाम मौत, 10 घायल

नीतीश के चहेते मंत्री और डिप्टी सीएम में हुई NDA बैठक में बकझक, मुख्यमंत्री देखते रहे तमाशा
एस सिद्धार्थ के इस्तीफे की बात सामने आने के बाद से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारी पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि एस सिद्धार्थ ने निजी वजहों का हवाला देते हुए शिक्षा विभाग के एसीएस के पद से इस्तीफा दिया है।

पटना में NDA की बैठक में हुई मटन पार्टी, वीडियो दिखा तेजस्वी का दावा, 3 किलो मटन खाते 3 मंत्री
शिक्षा विभाग के एसीएस डॉक्टर एस सिद्धार्थ साल 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वो इस साल नवंबर के महीने में रिटायर होने वाले थे। चाय की दुकानों पर आम लोगों से बातचीत और दुकान पर खुद मिठाई बनाकर भी एस सिद्धार्थ चर्चा में रहे। आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में एक अन्य आईएएस अफसर दिनेश कुमार राय ने अपने पद से वीआरएस लिया था।

See also  BJP-AJSU में एक सीट को लेकर मामला फंसा, NDA में नीतीश के साथ चिराग को भी मिलेगी जगह
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now