झारखंड में विधवा महिला के साथ हैवानियत, निर्वस्त्र कर की पिटाई, शरीर पर मारा ब्लेड, खून निकालकर किया अनुष्ठान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 21, 2025

झारखंड में विधवा महिला के साथ हैवानियत, निर्वस्त्र कर की पिटाई, शरीर पर मारा ब्लेड, खून निकालकर किया अनुष्ठान

डेस्कः झारखंड के हजारीबाग से एक दिन दहलाने वाली घटना सामने आई है। बरही थाना क्षेत्र के जरहिया गांव में डायन बिसाही के आरोप में एक विधवा महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई।

सिमडेगा में नाबालिग छात्रा से दो दिनों तक रेप, अश्लील फोटो और वीडियो बनाया, मुख्यमंत्री ने कहा-ऐसी घटना बर्दाश्त के काबिल नहीं
घटना शुक्रवार की है, जबकि पीड़िता ने रविवार की रात बरही थाने में आवेदन देकर इससे संबंधित शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बरही थाना को दिए गए आवेदन के अनुसार गांव के ही सात लोगों ने गत शुक्रवार की रात घर में घुसकर निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट की तथा डायन-बिसाही का आरोप लगाकर उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों को ब्लेड से चीरकर खून निकाल कर्मकांड (कथित अनुष्ठान) किया।

बिहार के पूर्णिया में एसिड अटैक, पांच लोग झूलसे, बुजुर्ग के आंख की रोशनी गई
पीड़िता के अनुसार बर्बरता का यह दौर शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार की सुबह लगभग तीन बजे तक चला। आरोपियों ने इस दौरान 20 हजार रुपये लिए और बोलेरो से बिहार के गया स्थित प्रेतशिला ले जाकर सिर मुंडवा कर दोबारा मारपीट की।

See also  तेज रफ्तार कार ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल, सभी पटना से जा रहे थे रजरप्पा

रांची के बिल्डर से हुई लूट मामले में बिहार से एक गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर की थी लूटपाट
वहां उसके बाल झाड़ी में फेंक दिए गए और पुनः 80 हजार रुपये की मांग की गई। इसके बाद पीड़िता के बेटे ने फोन पे से 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए।इसके बाद शनिवार की रात लगभग 10 बजे उसे बरही बाजार में उसे छोड़ा गया। इसके बाद पीड़िता रात में अकेले पैदल बरही बाजार से अपने घर जरहीया पहुंची।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now