राजस्थान में JCB से गर्भवती को ले जाना पड़ा अस्पताल, सोचने पर मजबूर कर देगा VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 21, 2025

pregnent lady on jcb in rajsthan

डेस्कः राजस्थान के बूंदी जिले से गर्भवती महिला को JCB से अस्पताल ले जाने का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। एंबुलेंस से अस्पताल न ले जाने की वजह, भारी बारिश के चलते सड़कों का ओवरफ्लो होना है। बताया गया है कि बूंदी जिले में हुई भयंकर बारिश के चलते कनक सागर ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते सड़कें पानी से डूबी हुई हैं और लोगों का आना-जाना मुहाल हुआ है।

रास्तों पर पानी अधिक होने के चलते गर्भवती महिला के पास एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। इस कारण उसे जेसीबी में लिटाकर पानी भरे रास्तों से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। मगर सवाल उठता है कि ये कुदरत का कहर है या फिर सिस्टम की मार, जिसके चलते एक मासूम गर्भवती महिला सहित उसके परिवार को मानसिक और शारीरिक पीड़ा सहन करनी पड़ी।

बिहार में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, भागलपुर में थाने के अंदर घुसा पानी, पटना के 78 स्कूलों को किया गया बंद

See also  धर्मशाला में IPL का मैच रोका गया, फ्लड लाइट को किया गया बंद,दिल्ली- पंजाब के बीच चल रहा था मुकाबला

अस्पताल पहुंचने के बाद गर्भवती महिला की डिलीवरी कराई गई। प्रसूता का नाम अनीता कहार है। डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल में उसने नवजात को जन्म दिया। दोनों खतरे के बाहर हैं। जानकारी के मुताबिक तेजाजी चौक निवासी अनीता कहार को अचानक पेट में दर्द हुआ तो अस्पताल ले जाने की नौबत आ गई। प्रसव पीड़ा के चलते एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन तेजाजी चौक के रास्ते पर पानी भरा था, इसके चलते एंबुलेंस कर्मियों ने गाड़ी वहां ले जाने से मना कर दिया।

राजस्थान के बूंदी जिले से गर्भवती महिला को जब प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने एंबुलेंस को कॉल किया। लेकिन सड़क पर पानी होने की वजह से एंबुलेंस ने वहां पहुंचने से इन्कार कर दिया। इधर महिला की तबीयत बिगड़ती जा रही थी, उधर अस्पताल की जरूरत भी हर पल बढ़ती जा रही थी। इसे देखते हुए गांव वालों ने देशी जुगाड़ अपनाया और जेसीबी की मदद से महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाया। इतनी तकलीफ भरे पलों में ठीक ढंग से इलाज का न मिल पाना, कुदरत का कहर कहा जाए या सिस्टम की मार? ये सवाल उठना तो लाजिमी है, क्योंकि तेज बारिश और बाढ़ से सड़कों की हालत लचर हो जाना सरकार के कामकाज पर सवालिया निशान तो खड़ा ही करता है।

See also  दिलीप घोष के सौतेले बेटे की मौत, संदिग्ध स्थिति में मिला शव, अप्रैल में BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की थी शादी

इंस्टाग्राम पर हिंदू लड़की से दोस्ती, पहचान खुलने पर जान से मारने धमकी; लोगों ने पेड़ से बांध अशफाक को पीटा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now