चंदन मिश्रा मर्डर केस को लेकर मीडिया पर भड़के पटना SSP, कहा-शूटरों को पहले पकड़ लेते लेकिन कुछ खबर…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 20, 2025

चंदन मिश्रा मर्डर केस को लेकर मीडिया पर भड़के पटना SSP, कहा-शूटरों को पहले पकड़ लेते लेकिन कुछ खबर...

पटनाः गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह समेत 4 आरोपियों को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। जिसमें तौसीफ का मौसरे भाई नीशू और दो अन्य लोग शामिल है। जिन्हें रविवार को कोलकाता की कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी है। चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश नीशू खान के घर पर रची गई थी। साथ ही हत्याकांड में इस्तेमाल गाड़ी भी उसी की थी। इसकी जानकारी पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। इस हत्याकांड में हर्ष और भीम नाम के आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है। हालांकि इस दौरान एसएसपी ने मीडिया पर खीझ भी निकाली।

Chandan Mishra Murder:लड़की की वजह से आई शेरू-चंदन के बीच दरार,निशु खान के घर रची गई हत्या की साजिश
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों को पहले ही पकड़ लेते, लेकिन मीडिया द्वारा कुछ अपुष्ट खबरें चलाईं गई। जिसके चलते अनुसंधान में रुकावट आई। फर्जी और बिना पुष्टि वाली खबरें चलाने वालों के खिलाफ शोकॉज जारी करेंगे, और जवाब मांगेंगे। उन्होने अपील और हिदायत देते हुए कहा कि मीडिया से अनुरोध है, कि बिना पुष्टि किए ऐसे मामलों में खबरें न चलाएं। पटना पुलिस लगातार केस से जुड़ा अपडेट देती रहती है।

See also  पश्चिम बंगाल की जेल में बंद शेरू के शार्गिदों ने रची गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश, ADG कुंदन कृष्णन ने कहा-मर्डर गैंगवार का नतीजा

चंदन मिश्रा हत्याकांडः शूटर तौसीफ समेत महिला हुई अरेस्ट, 3 मददगार को STF ने पटना-बक्सर से दबोचा
पुलिस ने बताया कि नीशू खान, तौसीफ बादशाह का मौसेरा भाई बताया जा रहा है जो पटना के समनपुरा का रहने वाला है। वो पहले गोली लगने से घायल हो चुका है। पुलिस के अनुसार, नीशू ने अपने घर में मुख्य शूटर तौसीफ बादशाह और अन्य शूटरों मोनू सिंह, बलवंत सिंह, अभिषेक और नीलेश-को हत्या से पहले पनाह दी थी। हत्या की साजिश नीशू के घर पर रची गई जहां शूटरों ने अस्पताल की रेकी की थी।

चंदन मिश्रा शूटआउट के शूटर तौसीफ को लेकर नया खुलासाः बादशाह के साथ किंग्स ऑफ पटना कहता है फुल-टाइम किलर
आपको बता दें पटना के पारस हॉस्पिटल में गैंगस्टर चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से राज्य कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे थे। इस केस के मुख्य आरोपी शूटर तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 3 शूटरों की तलाश जारी है।

See also  अनिल टाइगर के दोस्त को भी मिली जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज, शूटर के तलाश में बिहार गई पुलिस टीम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now