झारखंड महिला हॉकी को होली का मिला तोहफा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 17, 2022

सलीमा टेटे बनी जूनियर महिला हॉकी टीम की कैप्टन, संगीता और ब्यूटी का भी चयन
रांची। आगामी 01 से 12अप्रैल तक दक्षिण अफ्रीका में आयोजित एफआईएच जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता के लिए हॉकी इंडिया ने गुरुवार को 20 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गयी। इस 20 सदस्यीय टीम में झारखंड की सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग चूनी गई है।

सलीमा टेटे बनी जूनियर टीम की कैप्टन
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित तीनों खिलाड़ी सिमडेगा जिला के रहने वाली हैं। 20 सदस्य भारतीय टीम की कैप्टन के लिए भी झारखंड की ही बेटी सलीमा टेटे को बनाया गया है जो टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन भी कर चुकी है। सिमडेगा जिला की सलीमा टेटे सदर प्रखंड की बड़की छापर गांव की रहने वाली है । जबकि ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी केरसई प्रखंड के करगागुड़ी की रहने वाली है । वर्तमान समय में तीनों ही खिलाड़ी भुवनेश्वर में चल रहे कैंप में अपना प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

See also  कोडरमा से बिहार भेजी जा रही थी शराब, पुलिस ने किया पीछा तो हाइवा हो गई हादसे का शिकार

पहला मैच 2 को वेल्स के खिलाफ
जूनियर विश्व कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ग्रुप डी में है । इस टीम में मलेशिया, जर्मनी और वेल्स की टीम है। भारत का पहला मैच 2 अप्रैल को वेल्स के खिलाफ, 3 अप्रैल को जर्मनी के खिलाफ और 5 अप्रैल को मलेशिया के खिलाफ है।

सलीमा की कप्तानी में टीम को मिली कई सफलता
सलीमा की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है। इससे पहले सलीमा और संगीता प्रो लीग में स्पेन के खिलाफ जबर्दस्त प्रदर्शन किया था और दोनो ने शानदार गोल की थी । जबकि दो दिन पहले ही जर्मनी के खिलाफ भी दोनो खिलाड़ियों ने पेनाल्टी शूटआउट में गोल कर भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम को जीत दिलाई थी। ब्यूटी डुंगडुंग भी फॉरवर्ड लाइन की एक बेहतरीन खिलाड़ी है पिछले वर्ष चिली दौरे में जूनियर भारतीय महिला टीम की टॉप स्कोरर थी। अभी भी बहुत अच्छा खेल रही है।तीनों खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड का अध्यक्ष भोला नाथ सिंह और मनोज कोनबेगी समेत अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी हैं।

See also  बिहार में होली पर गर्मी दिखाएगी असली रंग, 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now