रांची में शर्मनाक घटनाः बदमाशों से बुजुर्ग को पीटा और फिर थूक कर चटवाया

Shameful incident in Ranchi: Miscreants beat up an old man and then made him lick their spit

रांचीः राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र स्थित खुखरा गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग को बदमाशों ने लाठी से पीटा। इसके बाद खुद थूककर उससे चटवाया। बदमाश यहीं नहीं रुके और इसका वीडियो भी बनाया। इस दौरान बुजुर्ग बदमाशों के सामने हाथ भी जोड़ता रहा। एक वृद्धा भी बदमाशों के सामने मारपीट नहीं करने के लिए गिड़गिड़ाती रही। हालांकि वायरल वीडियो का Live Dainik पुष्टि नहीं करता है। मामले में बुजुर्ग अफिंदर साहू ने प्रकाश राम, विजेंद्र सिंह, रामभजन सिंह, फितेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह के खिलाफ बेड़ो थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

रांची में बीच सड़क ठाठ से कुर्सी लगाकर बनाया रील, पुलिस ने पकड़ा तो निकल गई हेकड़ी, थाने के अंदर गिरगिराने लगा, देखिये VIDEO
उधर, बेड़ो थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान ने बताया कि दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश जारी है। बुजुर्ग पर छेड़खानी करने का आरोप लगा है। वृद्ध ने आरोप लगाया कि तीन जुलाई को वह बकरी चराने जा रहा था। तभी छेदू साहू की पत्नी ने छप्पर ठीक करने का आग्रह किया। वह गए तो प्रकाश, विजेंद्र, रामभजन, फितेंद्र ने पिटाई शुरू कर दी। थूक भी चटवाया।

झारखंड में उत्पाद आयुक्त ने कर्मी को शराब लेने भेजा, उससे भी वसूले ज्यादा पैसे, अधिक दाम पर शराब बेचते 7 गिरफ्तार

इस मामले में पीड़ित बुजुर्ग अफिंदर साहू ने प्रकाश राम, विजेंद्र सिंह, रामभजन सिंह, फितेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह के खिलाफ बेड़ो थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। अफिंदर साहू की ओर से बेड़ो थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि तीन जुलाई की दोपहर वह बकरी चराने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान छेदू साहु की पत्नी ने उन्हें आवाज लगाकर बुलाया और कहा कि उनका छप्पर चू रहा है, इसे ठीक कर दें। जब वह ठीक करने के लिए गए तभी आरोपी प्रकाश, विजेंद्र, रामभजन, फितेंद्र, प्रकाश आदि पहुंच गए।

झारखंड में अवैध संबंध के शक में पत्नी ने कर दी पति की हत्या, पहले गला रेता फिर लगा दी आग

सभी आरोपी बेड़ो के खुखरा गांव के ही रहने वाले हैं. इसके बाद सभी आरोपी उन्हें पीटने लगे। लाठी व डंडे से उन्हें जमकर पीटा।इस घटना में उन्हें काफी चोटें भी आयी। इस दौरान आरोपियों ने उन्हे थूक चटवाया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। अन्य ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद सभी आरोपियों ने उन्हें छोड़ा। इधर, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, बाकी की पुलिस तलाश कर रही है।बेड़ो थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान ने बताया कि इस मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा है। बुजुर्ग पर भी छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now