पटना में अपराधियों ने महिला को बीच सड़क मारी गोली, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 19, 2025

पटना में अपराधियों ने महिला को बीच सड़क मारी गोली, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

पटनाः बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार को पटना के पारस हॉस्पिटल में घुसकर एक मरीज की 5 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना का अभी खुलासा भी नहीं हुआ था कि फिर अपराधियों अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी।

पश्चिम बंगाल की जेल में बंद शेरू के शार्गिदों ने रची गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश, ADG कुंदन कृष्णन ने कहा-मर्डर गैंगवार का नतीजा
बहादुरपुर इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को बीच सड़क पर गोली मार दी। महिला की हालत गंभीर है और पीएमसीएच में भर्ती है।बहादुरपुर थाना क्षेत्र की झोपड़पट्टी के पास शुक्रवार की रात स्थानीय युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया । थोड़े ही देर में दोनों गुटों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक युवक ने रिवाल्वर निकाल गोली चला दी। पास में सड़क किनारे बैठी महिला 45 वर्षीया बेबी देवी को लग गई। गोलीबारी से बहादुरपुर झोपड़पट्टी में अफरा तफरी मच गई । घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर पुलिस मौके पर पहुंची । इस बीच दोनों गुटों के युवक भाग निकले । पुलिस ने जख्मी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है । बेबी देवी सड़क के किनारे फुटपाथ पर अंडा बेचती है।

See also  गैंगस्टर विकास तिवारी को किया जाएगा शिफ्ट, हजारीबाग जेल में गैंगवार की आशंका

बिहार में अब अस्पताल के गेट पर गोलीबारी, सिवान में एंबुलेंस ड्राइवर को मारी गोली
घटनास्थल से पुलिस ने तीन बाइक बरामद किया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है ।डीएसपी डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि गोलीबारी के आरोपित बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल पर पहुंच कर सिटी एसपी परिचय कुमार ने भी छानबीन की। उन्होंने कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now