- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

ट्रेनी DSP यौन शोषण के आरोप में सस्पेंड, झारखंड सरकार के गृह विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

रांची के चुटिया थाना प्रभारी पर गिरी गाज, महिला के साथ अभद्रता मामले में हुई कार्रवाई

रांचीः शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी ट्रेनी डीएसपी अमित कुमार सिंह को झारखंड सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। उन पर होटलों में प्रवेश के लिए फर्जी आधार कार्ड इस्तेमाल करने का भी आरोप है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और विभागीय कार्यवाही भी चलेगी। एक युवती की शिकायत पर जांच के बाद यह कार्रवाई हुई।उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी चलेगी। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल सभी शूटर्स की हुई पहचान, सबसे आगे दिख रहा था तौसीफ बादशाह
जारी अधिसूचना के अनुसार एक युवती ने ई-मेल के माध्यम से आरोपित प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार सिंह के विरुद्ध उक्त शिकायत की थी। इस शिकायत की जांच झारखंड पुलिस की एडीजी प्रशिक्षण सह अधुनिकीकरण ने की थी। जांच में आरोपों को सत्य पाया गया।यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपित प्रशिक्षु डीएसपी ने शिकायतकर्ता पर अपनी शिकायत वापस लेने तथा साक्ष्य मिटाने के लिए दबाव बनाया।

See also  I.N.D.I.A गठबंधन की चौथी बैठक 19 दिसंबर को दिल्ली में, बीजेपी की 3 राज्यों में जीत के बाद विपक्ष की होगी अग्निपरीक्षा

कौन है कुख्यात चंदन मिश्रा ? जिसे पटना के पारस अस्पताल में घुसकर बेखौफ अपराधियों ने गोली मारी,VIDEO
एडीजी ने जांच में उनके कृत्य को निंदनीय माना और अपनी जांच रिपोर्ट में लिखा है कि आरोपित डीएसपी ने अपने पद की गरिमा को भी धूमिल किया है। यही वजह है कि उन्हें झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2016 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now