मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची सहित 5 जिलों में योजना की सुस्ती पर लगाई फटकार, अधिकारियों को दी लास्ट वार्निंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 4, 2025

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची सहित 5 जिलों में योजना की सुस्ती पर लगाई फटकार, अधिकारियों को दी लास्ट वार्निंग

रांची: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं को लेकर नेपाल हाउस के एनआइसी सभागार में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। शनिवार को हुई इस बैठक में शिल्पी नेहा तिर्की ने ऑन लाइन समीक्षा के दौरान योजनाओं की सुस्ती को लेकर नाराजगी जताई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नववर्ष की बधाई देने वालों का लगा तांता, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के बेटे, BJP सांसद और LJP(R) के विधायक ने की मुलाकात
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने समीक्षा बैठक के दौरान रांची, खूंटी, धनबाद, गुमला और देवघर में संचालित योजनाओं की सुस्ती को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होने पदाधिकारियों से अगले दो दिनों में क्षेत्र के विधायकों से मिलकर योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि अधिकारियों की सुस्ती की वजह से विभाग अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पा रही है।

रांची में शीतलहर का प्रकोप, DC ने दिये स्कूलों को बंद करने का आदेश
विभाग द्वारा लाभुकों के लिए संचालित तालाब निर्माण, डीप बोरिंग योजना, ट्रैक्टर खरीद, कृषि संयंत्र का अपेक्षित लाभ नहीं दिया जा सका है। जितनी संख्या में आवेदन का अनुमोदन होना चाहिए, उस लक्ष्य से पांच जिले काफी पीछे है।मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि विभाग को लाभुकों तक सही जानकारी और समय के साथ योजनाओं को पहुंचना चाहिए।योजना का लाभ लेने से संबंधित फार्म जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्रखंड कार्यालय में भी उपलब्ध रहना चाहिए।विधायकों को भी योजना से संबंधित फार्म उपलब्ध कराए जाए, ताकि जरूरत मंद किसानों को लाभ मिल सके। किसानों के साथ बेहतर सामंजस्य बनाकर ही विभाग की योजना को धरातल पर उतारा जा सकता है।

See also  पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद सूर्य कुमार यादव ने पहलगाम पीड़ितों को किया नमन, पाक कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, कहा- कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now