स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में झारखंड के दो शहर सम्मानित, जमशेदपुर और बुंडू को मिला बड़ा सम्मान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 17, 2025

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25

दिल्ली: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में 3-10 लाख तक की आबादी वाले स्वच्छ शहरों में झारखंड के जमशेदपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ और वहीं बुंडू को झारखंड के प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर के रूप में चुना गया।  गुरूवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 का परिणाम घोषित किया गया और बेहतर प्रदर्शन करनेवाले शहरों को सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू ,केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री  मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य विभाग के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला ने झारखंड सरकार, राज्य के नगर विकास विभाग और प्रदेश के नागरिकों खासकर जमशेदपुर और बुंडू के नागरिकों को इस सम्मान के लिए बधाई दी।

बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के कुछ अन्य श्रेणी में भी झारखंड के शहरों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। स्वच्छता के क्षेत्र में जमशेदपुर को पांच सितारा शहरों की सूची में शामिल किया गया है। वहीं झारखंड के देवघर,जुगसलाई और चाकुलिया को वन स्टार रैंकिंग प्राप्त हुआ है। वाटर प्लस शहरों की सूची में जमशेदपुर को जगह मिली है। बुंडू,चिरकुंडा,राजमहल,साहेबगंज और देवघर को ODF ++ श्रेणी में रखा गया है।

See also  CM Champai Soren ने पूर्वी सिंहभूम के बुरूडीह डैम का किया अवलोकन, किसानों को मिलेगा पानी, पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

 

गौरतलब है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2016 में झारखंड की स्थिति बहुत प्रशंसनीय नहीं थी, पर लगातार स्वच्छ सर्वेक्षण 2017, 2018,2019, 2020, 2021, 2022, 2023 में राज्य की जनता और शहरी निकायों तथा राज्य सरकार के कुशल मार्गदर्शन में राज्य ने स्वच्छता के क्षेत्र में कई सम्मान प्राप्त किए हैं। वर्त

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचि सुनील कुमार ने इस सफलता के लिए माननीय मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और विभागीय मंत्री  सुदिव्य कुमार के मार्गदर्शन और नागरिकों के सहयोग को श्रेय देते हुए विभाग से अगले सर्वेक्षण में और बेहतर प्रदर्शन का उम्मीद जताई है। उन्होंने सभी नगर निकायों को निर्देश भी दिया है कि वो साफ सफाई को अपनी प्राथमिकता में रखकर कार्य करें।

इस मौके पर राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एव आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार, राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक  सूरज कुमार और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी  कृष्ण कुमार और बुंडू नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने सम्मान प्राप्त किया ।

See also  उपेंद्र कुशवाहा आज करेंगे पटना के मिलर स्कूल में शक्ति प्रदर्शन, वोटर अधिकार यात्रा पर कहा-'राहुल गांधी को फायदा हुआ'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now