लोहरदगा की अंशिका ने राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता पदक, दो गोल्ड और एक कांस्य मेडल पर किया कब्जा

लोहरदगा की अंशिका ने राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता पदक, दो गोल्ड और एक कांस्य मेडल पर किया कब्जा

लोहरदगा : झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स में आयोजित झारखंड स्टेट सब जूनियर और जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में लोहरदगा स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से लोहरदगा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अंशिका कुमारी ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है। अंशिका ने यह पदक जीतकर लोहरदगा को ही नहीं गौरवान्वित किया है, बल्कि नेशनल सब जूनियर और जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में भाग लेने की पात्रता भी हासिल कर ली है। अंशिका लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड बस्ती निवासी मीनू लकड़ा और बिजेंद्र महली की पुत्री है।

WhatsApp Image 2025 07 15 at 21.33.18 f2f0f44c

लोहरदगा में बारिश के बाद जलजमाव से लोग परेशान, छात्राओं को हो रही है सबसे ज्यादा परेशानी

अंशिका की इस सफलता पर लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सह राज्यसभा के पूर्व सदस्य धीरज प्रसाद साहू, सचिव दीपक मुखर्जी, एसोसिएशन के मदन मोहन पांडेय, उमेश पासवान, अब्दुल जब्बार अंसारी, संदीप मिश्रा, फहद, छोटू, अयूब अंसारी, एस सुजाउद्दीन राजा, शकील अहमद, दुर्गेश साहू, बीके बालान्जिनप्पा, दिनेश पांडेय, नीरज पांडेय आदि ने बधाई देते हुए अंशिका के उज्जवल भविष्य की कामना की है। एसोसिएशन के सभी अधिकारियों ने कहा है कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिस तरह अंशिका ने बेहतर टाइमिंग के साथ पदक जीता है उससे आशा बंधी है कि वह आगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर लोहरदगा जिले के साथ-साथ झारखंड राज्य का नाम को गौरवान्वित करेंगी। अंशिका की मां मीनू लकड़ा, पिता बिजेंद्र महली और लोहरदगा न्यू रोड निवासी नाना भुनेश्वर राम लकड़ा विशेष रूप से बधाई देते हुए संगठन के प्रति आभार जताया है। बता दें कि जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में संपन्न हुए 15वीं झारखंड राज्यस्तरीय सब जूनियर व जूनियर तैराकी चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर ली।
अंशिका ने 100 मीटर, 50 मीटर फ्री इस्टाइल में स्वर्ण और 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर डिकार्ड बना दिया है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now