दो दोस्तों ने एक दूसरे पर किया चाकू से हमला, दोनों की हो गई मौत

दो दोस्तों ने एक दूसरे पर किया चाकू से हमला, दोनों की हो गई मौत

डेस्कः दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। दो दोस्तों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला किया जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। घटना वेस्ट तिलक नगर की है जहां दो दोस्त संदीप और आरिफ ने चाकू मारकर एक दूसरे की जान ले ली। दोनों ने एक पार्क में झगड़े के दौरान एक दूसरे पर हमला किया। दोनों ख्याला बी ब्लॉक के रहने वाले थे और दोनों में बहुत अच्छी दोस्ती थी।

Breaking News: लंदन में अहमदाबाद जैसा विमान हादसा, टेक ऑफ होते ही आग का गोला बना विमान
चाकू से हुए हमले की सूचना मिलते ही ख्याला थाना और तिलक नगर थाना मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि दो दोस्तों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात ख्याला थाना के पास की है।

झारखंड में शादीशुदा टीचर को स्टूडेंट से हुआ प्यार, कर ली दोनों ने शादी, पत्नी पहुंच गई थाने
मृतकों की पहचान संदीप और आरिफ के रूप में हुई है. यह दोनों ख्याला बी ब्लॉक के रहने वाले थे। मालूम हुआ कि एक ही गली में दोनों परिवार के साथ रहते हैं। दोनों शादी शुदा थे और दोनों के बच्चे भी हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आपस में गहरे दोस्त थे। साथ में उठना बैठना था। संदीप का प्रॉपर्टी का बिजनेस था जबकि ख्याला में पहले वह जिन ट्रेनर भी रह चुका है। घटना के समय दोनों एक पार्क में थे। दोनों की बॉडी दिन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में पोस्ट मार्टम के लिए भेजी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now