जिंदगी हमें कभी-कभी…साइना नेहवाल ने किया पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का ऐलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 14, 2025

saina_nehwal

डेस्कः स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने रविवार, 13 जुलाई को अपने लंबे समय के साथी पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की घोषणा की। साइना ने इंस्टाग्राम पर एक संक्षिप्त बयान के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी है। साइना और पारुपल्ली लगभग 7 साल की शादी के बाद अलग होने वाले हैं।

साइना और पारुपल्ली हैदराबाद स्थित पुलेला गोपीचंद अकादमी में भारतीय बैडमिंटन के क्षेत्र में एक साथ बड़े हुए। जहां साइना ओलंपिक कांस्य पदक और वर्ल्ड में नंबर 1 रैंकिंग के साथ एक वैश्विक हस्ती बन गईं, वहीं कश्यप ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक और अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार अच्छे प्रदर्शन के साथ अपनी अलग पहचान बनाई।

रविवार को इंस्टाग्राम पर साइना ने एक निजी अपडेट साझा किया जिसने खेल जगत को हैरान कर दिया है।

चाईबासा में युवक की गोली मारकर हत्या, रिकवरी एजेंट का मृतक करता था काम

राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन साइना ने लिखा, ‘‘जिंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और उपचार का विकल्प चुन रहे हैं। ’’

See also  हेमंत सोरेन ने 25 लाख में एक सीट बेची; बाबूलाल मरांडी के पोस्ट पर मचा बवाल

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद। ’’

हालांकि कश्यप ने अभी तक इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही अगल होने की कोई घोषणा की है। एक दशक से ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, साइना और पारुपल्ली ने 2018 में शादी की थी।

प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन से संन्यास लेने के बाद, पारुपल्ली ने कोचिंग की ओर रुख किया और साइना के करियर के अंतिम सालों में उनके मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। एक अभ्यास साथी से रणनीतिक मार्गदर्शक के रूप में उनका बदलाव उनके गहरे बंधन का प्रतीक था। अब अचानक उनके बीच ऐसा क्या हुआ कि उन्हें अलग होना पड़ रहा है इसकी वजह सामने नहीं आई है।

See also  किस-किस को आ रहा पीरियड, छात्राओं के उतरवाए कपड़े; विद्या के मंदिर में गंदी हरकत

पूरे देश में होगा SIR, बिहार में उठे विवाद के बीच चुनाव आयोग का फैसला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now