पटना में मेयर सीता साहू के बेटे की गिरफ्तारी का विरोध, लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेरा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 13, 2025

पटना में मेयर सीता साहू के बेटे की गिरफ्तारी का विरोध, लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेरा

पटनाः राजधानी पटना की मेयर सीता साहू के घर गांधी मैदान थाना पुलिस पहुंचने के बाद विरोध शुरू हो गया। मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को लोगों ने घेर लिया और सीता साहू जिंदाबाद के नारे लगाए।पटना नगर निगम बोर्ड बैठक के दौरान हुए हंगामे के बाद हो रहे पुलिस एक्शन का जमकर विरोध किया गया। पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज में पटना मेयर सीता साहू का घर है। बड़ी संख्या में मेयर के घर पुलिसवालों के पहुंचने से हड़कंप मच गया है।

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा, अगले 5 साल में एक करोड़ युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी और रोजगार
बताया जा रहा कि आधी रात को ही पुलिस कार्रवाई करने पहुंच गयी थी। वहीं रविवार की सुबह नगर निगम के सामने नगर आयुक्त का पुतला दहन भी किया गया। पिछले दिनों से निगम की बैठक में हंगामा हुआ और मेयर पुत्र व कई पार्षद आपस में उलझ भी गए थे।मेयर के बेटे शिशिर और पूर्व मेयर के बीच भी झड़प हुई।गांधी मैदान थाने में शिशिर के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया था।हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो सका है कि क्या पुलिस शिशिर को इसी मामले में तलाशते हुए घर आई थी? या फिर किसी अन्य मामले में उसकी तलाश थी।

See also  झारखंड में कृषि सेवा के कई पदाधिकारियों का तबादला, कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार में भाजपा नेता की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने सुरेंद्र केवट को पटना के पुनपुन में गोलियों से भूना
पटना सिटी स्थित मेयर आवास पर जब पुलिस पहुंची तो आसपास के लोगों में चर्चा का बाजार गरमा गया. पुलिस ने क्यों कार्रवाई की है, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा है। वहीं दूसरी ओर चर्चा इस विवाद को लेकर भी है जो हाल में नगर निगम के अंदर हुआ है। शुक्रवार को निगम परिषद की बैठक में हंगामा हुआ था। कई मुद्दों पर विवाद छिड़ा और मेयर के पुत्र शिशिर कुमार और विरोधी गुट के पार्षदों में तीखी बहस हो गयी थी। हाथापाई की नौबत तक लगने लगी थी लेकिन मामला थम गया था।

बिहार में BDO ने दिया इस्तीफा, SDM पर लगाएं गंभीर आरोप, अधिकारियों में मचा हड़कंप
पटना नगर निगम में मेयर के बेटे के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी। डीएम को पत्र लिखकर आग्रह किया गया कि शिशिर के खिलाफ निषेधाज्ञा लागू हो। बाउंसरों के आर्म्स लाइसेंस की जांच कराने का भी आग्रह किया गया। मेयर पुत्र और नगर आयुक्त में ठन गयी। शिशिर कुमार के खिलाफ गांधी मैदान थाने में केस भी दर्ज कराया गया। गर्दनीबाग के पार्षद जीत कुमार के लिखित आवेदन पर केस दर्ज हुआ। मेयर के बेटे शिशिर कुमार पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया गया।

See also  लोहरदगा के कुडू में कृषक पाठशाला, अस्पताल, कस्तूरबा विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, कहा- सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर व्यवस्था को बनाएं मॉडल

झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक्स हैंडल हैक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी जानकारी
नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि शुक्रवार की बैठक में पटना के बाहर से अपराधी बुलाए गए थे। इसका सत्यापन कर रहे हैं। वहीं निगम की बैठक में हंगामे को लेकर मेयर पुत्र शिशिर कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में नगर आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि योजनाओं के भ्रष्टाचार में आयुक्त लिप्त हैं। शिशिर ने कहा कि मैं पार्षद प्रतिनिधि हूं और दफ्तर जाना मेरा अधिकार है। शिशिर ने कहा कि उनकी जान को खतरा है इसलिए बाउंसर रखते हैं। जातीय आधार पर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है. इसे लेकर SP और DGP को पत्र लिखा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now