पति की शर्मनाक हरकत, पत्नी के अश्लील वीडियो बनाकर परिवार और पड़ोसियों में किए वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 13, 2025

sex video

डेस्कः यूपी के कन्नौज में गुरसहायगंज कस्बे के एक युवक ने दांपत्य के रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी पत्नी के अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें वायरल कर दिया। पति की इस शर्मनाक हरकत के बाद अश्लील वीडियो घर-परिवार के साथ पड़ोसियों तक पहुंचे तो हड़कंप मचा। आहत पत्नी ने एसपी ऑफिस पहुंच कर कार्रवाई की गुहार लगाई।

उसने कहा कि पति ने ही मेरे मान-सम्मान को तार-तार कर दिया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। एसपी ने तत्काल कोतवाली गुरसहायगंज पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।

जानबूझकर बंद किया गया था विमान का फ्यूल? अहमदाबाद हादसे पर एक्सपर्ट का दावा…

जानकारी के अनुसार विवाहिता ने एसपी को बताया है कि तकरीबन चार साल पहले उसकी शादी तिर्वा के युवक से हुई थी। शादी के बाद पति ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए। कुछ दिन बाद ही पति के साथ सास, ससुर व अन्य ससुरालीजन दहेज में कार की मांग करने लगे। उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। अब पति उसके अश्लील वीडियो रिश्तेदारों व पड़ोसियों को शेयर कर रहा है। इससे मानसिक रूप से उसे आघात पहुंचा है। उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है।

See also  जमशेदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, दो गिरफ्तार

पीड़िता ने बताया कि उसकी मां ने 22 अप्रैल को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने एसपी से कहा कि कार्रवाई न होने पर वह आत्महत्या कर लेगी। एसपी ने मामले की गंभीरता को देख कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। प्रभारी निरीक्षक आलोक दुबे ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पति की इस हरकत से लोगों में नाराजगी है।

बिहार में भाजपा नेता की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने सुरेंद्र केवट को पटना के पुनपुन में गोलियों से भूना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now