बिहार में अब PMCH की नर्स की हत्या, जमीन विवाद में दिया गया वारदात को अंजाम

गोली मारकर हत्या कर दी है।

डेस्कः बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो गई है। पटना के जमीन कोरोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद जमीन विवाद को लेकर एक और हत्या हुई है। पटना पीएमसीएच में तैनात नर्स की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

गोपाल खेमका के बाद मार्ट के मालिक विक्रम झा की हत्या, पटना में घर घूसकर गोलियों से भूना
नालंदा जिला की रहने वाली नर्स पटना पीएमसीएच में कार्यरत है। हत्या की ये वारदात नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र स्थित डोइयां गांव में हुई है। हत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि महिला को पीछे से गोली मारी गई है। मृतक जीएनएम के बेटे ने कहा है कि भाई ने चार बीघा जमीन के लिए हत्या कर दी।

बिहार में चुनाव से पहले Freebies Schemes की बाढ़, नीतीश सरकार देने जा रही है 100 यूनिट फ्री बिजली

See also  Jharkhand Tribes Advisory Council का हुआ गठन: हेमंत सोरेन बने अध्यक्ष, बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन को भी मिली जगह

मृतका नुरसराय थाना क्षेत्र के डोईया गांव निवासी दिवंगत सुनील प्रसाद की 60 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी है। मृतका की बहू ने बताया कि गोतिया से करीब 4 बिगहा जमीन का विवाद चल रहा था। सुबह खेत गई उसी दौरान सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया। महिला के परिवार ने बताया सुशीला देवी पीएमसीएच में नर्स थी। प्रत्येक दिन पटना जाती थी। आज नाइट डियूटी थी। जिसके कारण सुबह खेत देखने गई,उसी दौरान पूर्व से घात लगाए गोतिया के लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी संजय कुमार जायसवाल और नुरसराय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए है। डीएसपी ने बताया की जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या की गई है। एफएसएल की टीम से जांच कराया जा रहा है और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। बताया जाता है कि आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास है पिता और पत्नी की हत्या कर चुका है।

See also  Breaking News: अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ में Kamala Harris ; जो बाइडेन ने किया है प्रस्ताव , खुद नहीं लड़ेंगे चुनाव ; जीती तो बन जाएगी पहली महिला और भारतीय मूल की राष्ट्रपति
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now