बिहार में दो सिरकटी लाश मिलने से सनसनी, गुप्ता धाम के रास्ते में जंगल के बीच मिला शव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 12, 2025

खूंटी में युवक-युवती की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

डेस्कः रोहतास के गुप्ता धाम के रास्ते में जंगल के बीच दो सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वह भी स्तब्ध रह गई।दोनों लाशें सड़ी-गली अवस्था में बरामद की गईं। चेनारी इलाके में घटी इस घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

पटना में तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोग डूबे, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर
चेनारी थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी के जंगल में उगहनी घाट के पास से पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष की सिर कटी लाश बरामद की है। दोनों मृतकों की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है।अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

गोपाल खेमका के बाद मार्ट के मालिक विक्रम झा की हत्या, पटना में घर घूसकर गोलियों से भूना
दोनों शवों की हालत काफी खराब है। इसी कारण पुलिस ने उन्हें सासाराम सदर अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने स्थानीय संसाधनों की सीमाओं को देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए पटना रेफर कर दिया है ताकि डीएनए सैंपल भी लिया जा सके।सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शवों की स्थिति बेहद नाजुक है।स्थानीय संसाधनों से यहां पोस्टमार्टम करना संभव नहीं है। इसलिए शवों को पटना भेजा गया है।

See also  नये साल पर देवघर पहुंचे एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु, बाबा बैद्यनाथ के शिवलिंग पर किया जलार्पण

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, LJP(R) ने साइबर थाने में दर्ज कराया मामला
जहां पर शव मिले हैं, वह इलाका गुप्ताधाम जाने वाले रास्ते में पड़ता है। आशंका है कि दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शवों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now