बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का मुख्यमंत्री के निर्देश पर रिम्स में हुआ सफल ऑपरेशन, खूंटी में सोमवार को सड़क हादसे में हो थे गंभीर रूप से घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 26, 2024

बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का मुख्यमंत्री के निर्देश पर रिम्स में हुआ सफल ऑपरेशन, खूंटी में सोमवार को सड़क हादसे में हो थे गंभीर रूप से घायल

रांची: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का रांची रिम्स में सफल ऑपरेशन हुआ। आज रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग HOD डॉक्टर आनन्द प्रकाश के नेतृत्व में इसका सफल ऑपरेशन किया गया l यह ऑपरेशन काफ़ी जटिल था, ब्रेन के दोनों तरफ़ ऑपरेशन किया गया और यह तक़रीबन 4 घंटे चला ,ब्रेन से क्लॉट को हटाया गया है हालाँकि स्थिति अभी बहुत नाज़ुक है और इन्हें अभी भी वेंटिलेटर पर रखा गया है l

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दिल्ली दौरे पर PM मोदी, अमित शाह, खरगे और राहुल गांधी से की मुलाकात, शपथग्रहण के लिए किया आमंत्रित
मंगल मुंडा के ब्रेन में काफ़ी गंभीर चोट लगी थी और ब्रेन के दोनों तरफ़ ब्लड क्लॉट हो चुका था और दुर्घटना के कारण काफ़ी रक्तस्राव भी हो चुका था और इन्हें तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता थी l खूंटी में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सिविल सर्जन के नेतृत्व में मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मेडिकल टीम का गठन कर रिम्स रेफर किया गया था। मंगल मुंडा के सिर में गंभीर चोट लगी हुई है।

See also  बिहार में दर्दनाक सड़क हादसाः हाईवा और ऑटो की टक्कर में महिला शिक्षक और बच्चे की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now