लातेहार में टीएसपीसी का उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार, लेवी वसूली-फायरिंग के मामले में थी पुलिस को तलाश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 8, 2026

लातेहार:  पुलिस ने टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के एक सक्रिय सदस्य को हथियार के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया गांव निवासी रोहन गंझु के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रोहन के खिलाफ लातेहार के बालूमाथ, चंदवा और बारियातू के अलावा चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

WhatsApp Image 2026 09 08 at 6.12.37 PM
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहन गंझु अपने गांव स्थित घर आया हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर बालूमाथ थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।

सड़क किनारे घेराबंदी कर दबोचा
पुलिस टीम ने भगिया से सरचलनवा जाने वाली सड़क के किनारे घेराबंदी कर रोहन गंझु को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी मजल लोडिंग बंदूक बरामद की गई।पुलिस के मुताबिक, रोहन गंझु पूर्व टीएसपीसी सब-जोनल कमांडर आदेश गंझु के लिए काम करता था और वर्तमान में राहुल सिंह गिरोह से जुड़कर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

See also  लातेहार सदर अस्पताल में आदिवासी परिवार को नहीं मिला एंबुलेंस,कंधे पर शव रखकर पैदल निकल पड़े स्वजन

WhatsApp Image 2026 09 08 at 6.12.37 PM 1
ट्रक जलाने और फायरिंग के मामलों में नाम
एसडीपीओ के अनुसार, रोहन गंझु पर वर्ष 2024 में मगध कोलियरी के गोलीटांड़ में ट्रक जलाने, अमित स्टोन, बारियातू में गोलीबारी, चंदवा साइडिंग, शिवपुर साइडिंग और चंद्रगुप्त कोलियरी में फायरिंग जैसी घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।इसके अलावा भगिया पंचायत की मुखिया रोहिणी मुंडा से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का भी आरोप पुलिस ने लगाया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का मुख्य काम आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना और लेवी की वसूली करना था।

आदेश गंझु की गिरफ्तारी के दौरान भाग निकला था
पुलिस के अनुसार, फरवरी 2026 में बालूमाथ थाना क्षेत्र के पकरुआ जंगल में टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर आदेश गंझु की गिरफ्तारी के दौरान रोहन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

See also  लातेहार में जंगल से भटकर गांव में पहुंचा जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now