चाईबासा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सलियों के बंकर को किया तबाह, IED समेत कई सामान बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 11, 2025

चाईबासा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सलियों के बंकर को किया तबाह, IED समेत कई सामान बरामद

चाईबासाः कोबरा 209 और जिला पुलिस बल द्वारा संयुक्त दल बनाकर नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान किया गया। इस दौरान छोटानागरा थानान्तर्गत जंगली पहाड़ी के क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये लगभग 2 IED और अन्य दैनिक सामग्री 5 नक्सल बंकर से बरामद की गई है। बरामद IED को सुरक्षा की दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही नक्सल बंकर को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया।

jh wes 01 the soldiers demolished the naxals bunkers recovered 2 ieds and other material and destroyed them images jh10021 11072025195828 1107f 1752244108 479

रांची में बेखौफ बदमाश, सरेआम महिला से छिनतई, कैमरे में कैद हुई तस्वीर
पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने जानकारी दी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओ) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं। जिसके चलते चाईबासा पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की टीमों का संयुक्त दल गठित कर लगातार अभियान का संचालन किया जा रहा है।

See also  मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, हाथियों ने बरकाकाना-बरवाडीह रेल लाइन को किया ठप, कई ट्रेनें फंसी रही

झारखंड में एक सितंबर से खुदरा दुकानदार बेचेंगे शराब, नई उत्पाद नियमावली को लेकर अधिसूचना जारी
पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को 7.7.2025 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के उग्रवादियों के द्वारा छोटानागरा थानान्तर्गत जंगली पहाड़ी क्षेत्र में गोला बारूद छिपाकर सुरक्षाबलों के खिलाफ उनका अभियान रोकने और लक्षित कर नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से रखा गया है। जिसके आलोक में झारखंड पुलिस (चाईबासा पुलिस) एवं कोबरा 209 बटालियन के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए 8 जुलाई को छोटानागरा थानान्तर्गत जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया गया था।

jh wes 01 the soldiers demolished the naxals bunkers recovered 2 ieds and other material and destroyed them images jh10021 11072025195828 1107f 1752244108 866

गिरिडीह में ACB की कार्रवाई, घूसखारे राजस्व कर्मचारी 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
संयुक्त अभियान दल के द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान शुक्रवार को छोटानागरा थानान्तर्गत जंगली पहाड़ी के क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए लगभग 2 IED समेत लगभग 5 नक्सल बंकरों से दैनिक सामग्री बरामद की गई है। बरामद आईईडी को सुरक्षा की दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से नष्ट कर दिया गया।

See also  livedainik.com से बोले हफीजुल हसन- मेरी शपथ में नहीं थी कोई गलती, बीजेपी कर रही है मुझे टारगेट; हेमंत विश्वा सरमा और अमर बाउरी ने उठाए हैं सवाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now