बिहार में एक और कारोबारी की हत्या, लूट के दौरान अपराधियों ने सीने में मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 11, 2025

बिहार में एक और कारोबारी की हत्या, लूट के दौरान अपराधियों ने सीने में मारी गोली

डेस्कः बिहार में कारोबारी अपराधियों के निशाने पर है। एक बार फिर से अपराधियों ने बिहार के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। लूट के दौरान वैशाली के बलिगांव थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मक्का कारोबारी को गोली मारकर उनसे 20 हजार रुपये लूट लिये।

बिहार के वैशाली में दिनदहाड़े लूट, हथियार के बल पर अपराधी 20 लाख के जेवरात लेकर हुए फरार
यह घटना गुरूवार की रात चिकनौटा एनएच-28 पर हुई, जहां तीन बाइक सवार अपराधियों ने कारोबारी को घेर लिया।मिश्रौलिया निवासी दीपक साह ताजपुर से मक्का बेचकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चिकनौटा के पास तीन बदमाशों ने उन्हें रोका और उनसे पैसे लूटने की कोशिश की। जब दीपक ने विरोध किया, तो अपराधियों ने उनके सीने में गोली मार दी।

बिहार में लूट के शिकार को लूटेरा बताकर पीटा, एनकाउंटर की दी धमकी, अब दारोगा कान पकड़कर मांग रहा है माफी, देखिये VIDEO
गोली लगने के बाद दीपक किसी तरह अपनी बाइक चलाकर पास की एक दुकान तक पहुंचे और वहीं से परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत उन्हें लेकर बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।दीपक की पत्नी शारदा कुमारी और स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इलाके में दहशत का माहौल है।

See also  बिहार में दिनदहाड़े बड़ी बैंक लूट, 5 करोड़ का सोना और 15 लाख कैश लूटकर अपराधी हुए फरार

पुलिस की गाड़ी से युवक की मौत पर बवाल, गयाजी में नाराज लोगों ने किया बवाल, स्कार्पियों को फूंका
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि, घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसका बयान अभी दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की जांच कर रही है और जल्द अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now