रांची में बेखौफ बदमाश, सरेआम महिला से छिनतई, कैमरे में कैद हुई तस्वीर

रांचीः राजधानी रांची में बदमाशों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वो बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला पंडरा ओपी थाना क्षेत्र में देखने को मिला जहां दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और छिनतई की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बदमाशों का दुस्साहस देखिये कि शिक्रवार सुबह को वो बिना नंबर प्लेट और बिना हेलमेट पहले बाइक पर सवार होकर आते है और महिला के गले से सोने की चेन छिनकर फरार हो जाते है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

1200 675 24567389 thumbnail 16x9 crime aspera

गिरिडीह में ACB की कार्रवाई, घूसखारे राजस्व कर्मचारी 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
वारदात रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के जनक नगर की है। जनक नगर की रहने वाली महिला बेबी देवी सावन के पहले दिन पूजा करने के लिए मंदिर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो स्नैचर्स तेजी के साथ महिला के पास आए और उनके गले से उनकी सोने की चेन को झपट फरार हो गए। छिनतई के बाद महिला ने शोर भी मचाया, जब तक मोहल्ले वाले बाहर आते तब तक दोनो स्नैचर्स फरार हो चुके थे। छिनतई की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, सीसीटीवी में स्नैचर्स की पूरी तस्वीर भी कैद हो गयी है।पंडरा ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि दोनों स्नैचर्स की पहचान हो गई है और जल्द ही दोनों पकड़े जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now