कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे में कनाडा में गोलीबारी, खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 10, 2025

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे में कनाडा में गोलीबारी, खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी

डेस्कः कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में हमलावर ने गोलियां चलाई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली चलाने वाला गाड़ी में आया था और हमला करने के बाद वहां से फरार हो गया। राहतभरी बात यह है कि किसी को कोई चोट नहीं आई है। वैसे अभी तक यह क्लियर नहीं हो पाया है कि हमलावर ने कैप्स कैफे को ही निशाना बनाया था या फिर यह कपिल शर्मा के लिए कोई धमकी थी। एनडीटीवी रिपोर्ट के मुताबिक खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

27th Eastern Zonal Council meeting:गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक खत्म, हेमंत सोरेन ने उठाएं झारखंड से जुड़े हुए कई मुद्दे
इस इंसिडेंट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स गाड़ी के अंदर से पिस्तौल से कम से कम 9 गोलियां चलाता हुआ दिखाई दे रहा है।हरजीत सिंह के बारे में बता दें कि वह पंजाब के नवांशहर का है जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का सदस्य है और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) का मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है।

See also  उत्तर भारत में कोहरे का असर, राजधानी, दुरंतो समेत कई ट्रेन घंटों चल रही है विलंब से

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन गलत नहीं, लेकिन टाइमिंग पर सवाल ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा-रोक नहीं लगा सकते,जारी रहेगा SIR
बता दें कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने पिछले साल पंजाब में विश्व हिंदू परिषद के नेता विकास प्रभाकर उर्फ ​​विकास बग्गा की हत्या के सिलसिले में हरजीत सिंह लाडी, बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के चीफ, वाधवा सिंह समेत 4 और लोगों के खिलाफ चार्ज शीट फाइल की थी।

बिहार में वीडियो कॉल पर गर्भवती महिला का ऑपरेशन, मरीज की मौत के बाद फर्जी डॉक्टर हुआ फरार
कपिल का कैफे कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे में है। यह कपिल का पहला कैफे है जिसके जरिए उन्होंने रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में डेब्यू किया है।बता दें कि जब कपिल ने अपने कैफे के ओपनिंग की अनाउंसमेंट की थी तब सभी सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी थी। लोग भी वहां जाने के बाद अपना रिव्यू शेयर कर रहे थे और अब तक सब तारीफ ही कर रहे थे।
कपिल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों उनका शो द ग्रेड इंडियन कपिल शो में नदर आ रहे हैं जो नेटफिल्क्स पर स्ट्रीम हो रहा है। यह शो का तीसरा सीजन चल रहा है जिसके पहले गेस्ट थे सलमान खान।

See also  IND vs SL सुपर ओवर का कैसा रहा रोमांच? एशिया कप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now