Vidoe: लिफ्ट नहीं रोकी तो 12 साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई, अंकल ने काटा दांत और चाकू से मारने की धमकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 9, 2025

lift

पालेगांव/अंबरनाथ: 12 साल के मासूम का सिर्फ इतना गुनाह था कि उसने लिफ्ट का क्लोज वाला वाला बटन दाबा दिया । इतनी सी गलती पर एक हट्टे-कट्ठे आदमी ने बड़ी बेरहमी से इस मासूम बच्चे की पिटाई कर दी । ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया । इतना ही नहीं इस आदमी ने बच्चे को चाकू से मारने की धमकी तक दी । 

Vidoe: लिफ्ट नहीं रोकी तो 12 साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई, अंकल ने काटा दांत और चाकू से मारने की धमकी

लिफ्ट नहीं रोकने पर बच्चे से क्रूरता

12 साल के इस मासूम ने बताया कि वो सात जुलाई की शाम पांच बजे के करीब लिफ्ट में दाखिल हुआ और सामने किसी नहीं देख कर क्लोज बटन दाबा दिया । इसी बीच एक अंकल आ गए और उन्होंने लिफ्ट खुलते ही माराना शुरु कर दिया और दांत भी काट लिया । इतना ही नहीं उसने बच्चे को चाकू से मारने की धमकी भी दी । बताया जा रहा है कि जिस आदमी ने बच्चे के साथ क्रूरता की उसका बेटा इसका दोस्त है । उसने बताया कि किसी तरह का झगड़ा नहीं था।

See also  चंपई सोरेन ने 47 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाने का दावा किया पेश, राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने की चर्चा

मातापिता ने की शिकायत, FIR में देरी

पीड़ित बच्चे के मातापिता जब इस भयावह घटना की शिकायत लेकर शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन, एंबर्नाथ पहुँचे, तो FIR दर्ज करने में पुलिस ने पूरे चार दिन की देरी की। जबकि सीसीटीवी फुटेज में अपराध स्पष्ट रूप से दिख रहा था।

अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी व्यक्ति अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिससे स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश है। इस मामले में डीसीपी सचिन गोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा है किमामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  छात्रों को पढ़ाना छोड़ शिक्षक कर रहे थे स्कूल में शराब पार्टी, बच्चों की शिकायत पर अभिभावकों ने काटा बवाल

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now