पालेगांव/अंबरनाथ: 12 साल के मासूम का सिर्फ इतना गुनाह था कि उसने लिफ्ट का क्लोज वाला वाला बटन दाबा दिया । इतनी सी गलती पर एक हट्टे-कट्ठे आदमी ने बड़ी बेरहमी से इस मासूम बच्चे की पिटाई कर दी । ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया । इतना ही नहीं इस आदमी ने बच्चे को चाकू से मारने की धमकी तक दी ।
लिफ्ट नहीं रोकने पर बच्चे से क्रूरता
12 साल के इस मासूम ने बताया कि वो सात जुलाई की शाम पांच बजे के करीब लिफ्ट में दाखिल हुआ और सामने किसी नहीं देख कर क्लोज बटन दाबा दिया । इसी बीच एक अंकल आ गए और उन्होंने लिफ्ट खुलते ही माराना शुरु कर दिया और दांत भी काट लिया । इतना ही नहीं उसने बच्चे को चाकू से मारने की धमकी भी दी । बताया जा रहा है कि जिस आदमी ने बच्चे के साथ क्रूरता की उसका बेटा इसका दोस्त है । उसने बताया कि किसी तरह का झगड़ा नहीं था।
महाराष्ट्र के उल्हासनगर के एंबर्नाथ क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पालेगांव इलाके की एक हाउसिंग सोसायटी की लिफ्ट में एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्चे की बेरहमी से पिटाई की गई। यह पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित बच्चे को न सिर्फ… pic.twitter.com/I7eWDcm0Fq
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 9, 2025
माता–पिता ने की शिकायत, FIR में देरी
पीड़ित बच्चे के माता–पिता जब इस भयावह घटना की शिकायत लेकर शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन, एंबर्नाथ पहुँचे, तो FIR दर्ज करने में पुलिस ने पूरे चार दिन की देरी की। जबकि सीसीटीवी फुटेज में अपराध स्पष्ट रूप से दिख रहा था।
अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी व्यक्ति अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिससे स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश है। इस मामले में डीसीपी सचिन गोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि “मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।“




