गुजरात में पुल टूटने से मृतकों की संख्या 10 पहुंची, वड़ोदरा-आणंद मार्ग पर महिसागर नदी पर ब्रिज टूटने से हादसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 9, 2025

गुजरात के वडोदरा में 43 साल पुराना पुल टूटा, महिसागर नदी में कई गाड़ियां गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

डेस्कः गुजरात में वडोदरा और आनंद को जोड़ने वाला 43 साल पुराना पुल गिर गया। ये ब्रिज उस वक्त गिरा जब पुल पर भारी वाहनों का काफी दवाब था। पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरने से कई गाड़ियां नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि जब पुल टूटा उस वक्त कई गाड़ियां पुल से गुजर रहीं थीं इसी दौरान बीच से पुल टूट गया । इस हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है ।

26 साल से फरार आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर अरेस्ट, CBI ने अमेरिका में लिया कस्टडी में
मिली जानकारी के अनुसार, पांच गाड़ियों के गिरने की सूचना है। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत होने की सूचना आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया गया है।  वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला यह गंभीरा ब्रिज उस समय गिर गया, जब भारी ट्रैफिक था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक आधे-टूटे पुल पर लटका नजर आ रहा है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

See also  जानबूझकर बंद किया गया था विमान का फ्यूल? अहमदाबाद हादसे पर एक्सपर्ट का दावा...

गोपाल खेमका के शूटर उमेश ने गंगा किनारे सीखा पिस्तौल चलाना, शादी में जेनरेटर चलाता था
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 8.30 बजे के आसपास की है। पुल टूटने की वजह से दो ट्रक और एक पिकअप वैन सहित चार वाहन महिसागर नदी में गिर गए। तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर हैं। फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर हैं। इस हादसे की वजह से क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ है। पुलिस ने ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया है। इस ब्रिज को आमतौर पर सुसाइड प्वॉइन्ट के तौर पर भी जाना जाता है। बता दें कि गुजरात में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now