खूंटीः झारखंड के खूंटी जिला स्थित तोरपा में वन विभाग द्वारा मजदूरों को भुगतान में नकली मनोरंज बैंक के नोट दिये जाने का कथित मामला सामने आया है। जिन नोटों की कोई कानूनी वैधता नहीं है, जो नोट बच्चे खेलने के लिए इस्तेमाल करते है। वैसे नोट को मजदूरों को देने का आरोप वन विभाग पर लगा है।
26 साल से फरार आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर अरेस्ट, CBI ने अमेरिका में लिया कस्टडी में
आरोप है कि मजदूरों को नकली नोट मजदूरों के भुगतान के रूप में कर दिया गया जिससे लोग परेशान है और खुद को ठगा महसूस कर रहे है। मजदूर आरोप लगा रहे है कि उनको काम करने के बदले जो भुगतान किया गया वो असली मुद्रा नहीं है बल्कि मनोरंज बैंक के नकली नोट है। ये नोट बच्चे खेलने में इस्तेमाल करते है। जिस पर साफ साफ लिखा है मनोरंजन बैंक।
रांची से गया जा रही बस से 16 लाख रुपये बरामद, डोभी चेकपोस्ट पर यात्री को हिरासत में लिया गया
जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान बेनार्ड आइंड ने वनरक्षी राहुल कुमार महतो पर आरोप लगाया है कि एरमेरे गांव में वन विभाग द्वारा 25000 पौधारोपण किया जा रहा है। जिसके तहत उन्हे रविवार देर शाम को एक बंडल मनोरंजन बैंक का नोट दिया गया और उसे मजदूरों में बांटने को कहा गया। मजदूरों ने जब ये नोट स्थानीय दुकान में खर्च करने की कोशिश की तो उन्हे पता चला कि ये नोट चलन में नहीं है। मजदूरों ने इसे अपने साथ एक मजाक और अपमानजनक व्यवहार बताया। उनका कहना है कि उन्होने मेहनत से काम किया लेकिन बदले में उन्हे नकली नोट थमा दिया गया।
खूंटी में भारी बारिश के बाद बह गया डायवर्सन, 100 से ज्यादा गांव के लोग हुए प्रभावित
इस पूरे मामले पर प्रभारी वनरक्षी अविनाश लुगुन ने कहा कि मनोरंजन बैंक के नोट का मामला विभाग को एरमेरे गांव के कुछ लोगों द्वारा बदनाम करने के लिए मनगढ़ंत तरीके से उठाया गया है। मजदूरों को भुगतान करने के लिए सभी मजदूरों को एक साथ विभाग ही पेमेंट करती है। विभाग किसी को भी पैसा बांटने के लिए नहीं देती है। पहले से ही गांव के एक ग्रामीण के पास मनोरंजन बैंक का एक बंडल रखा हुआ था। रविवार को वनरक्षी राहुल कुमार महतो देर शाम को कटहल लेने के लिए एरमेरे गऐ थे। उसी समय जिसके पास मनोरंजन बैंक का नोट था उसे देखने के लिए मांगा, ठीक उसी समय कटहल उसके हाथ में दिया गया था तो राहुल ने जाली नोट के बंडल को ग्राम प्रधान को पकड़ा दिया था। उस मामले को ही तूल पकड़ा दिया गया है।




