गोपाल खेमका के शूटर उमेश ने गंगा किनारे सीखा पिस्तौल चलाना, शादी में जेनरेटर चलाता था

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 9, 2025

Gopal Khemka Murder Case:हत्या के पीछे का कारण आया सामने, अशोक साह मास्टरमाइंस, 4 लाख में दी थी सुपारी

Gopal Khemka Murder Case: गोपाल खेमका की हत्या करने से पहले शूटर उमेश यादव ने गोली चलाने की ट्रेनिंग ली थी। उसने मालसलामी (गंगा घाट की तरफ) में ही पिस्टल में गोली लोड करना सीखा। इसके बाद वहीं फायरिंग भी की। दो से तीन बार में वह पिस्टल चलाना सीख गया। हथियार को आरोपित अपने घर में ही रखता था। जब भी वह गोली चलाता, अशोक साव उसी जगह मौजूद रहता था।

हत्या करने के बाद जब बाकी के साढ़े तीन लाख रुपये अशोक ने शूटर को दिये तो वह अपनी बेटी के स्कूल चला गया। वहां 45 हजार रुपये उसने बकाया स्कूल फीस जमा की। बाकी के रुपये पुलिस ने उसके पास से बरामद किए हैं। पूर्व में उमेश जेनरेटर चलाने का काम करता था। इसके बाद वह बेरोजगार हो गया था। नालंदा स्थित एक शादी समारोह में जब उमेश और अशोक की मुलाकात हुई तो उसने उसे काम दिलाने का वादा किया। इसके बाद रोज दोनों में बात होती थी।

See also  कुख्यात राहुल सिंह ने AK-47 समेत कई हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, कहा-टारगेट को बात कर मारेंगे

खूंटी में भारी बारिश के बाद बह गया डायवर्सन, 100 से ज्यादा गांव के लोग हुए प्रभावित

पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या करने से पहले शूटर उमेश यादव ने ही उनकी रेकी की थी। उसने किसी भी लाइनर की मदद नहीं ली। वारदात के दिन गोपाल खेमका का पीछा बांकीपुर क्लब से उमेश ने किया था। पुलिस ने यह खुलासा करते हुए बताया कि व्यवसायी गोपाल खेमका ने बाकरगंज के पास अपने एक साथी को छोड़ने के लिए गाड़ी रोकी थी। इसके बाद उनके साथी चले गए।

3 साल पहले लव मैरिज, अब पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहर देकर मार दिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now