बिहार के पूर्णिया में आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, तंत्र-मंत्र करते दिखा मुख्य आरोपी

बिहार के पूर्णिया में आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, तंत्र-मंत्र करते दिखा मुख्य आरोपी

डेस्कः बिहार के पूर्णिया में रानीपतरा के टेटगामा में आदिवासी परिवार के पांच लोगों की बर्बरता से हत्या और शवों को जलाने का मुख्य आरोपी नकुल उरांव के तंत्र विद्या का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपने घर में गांव के रामदेव उरांव के आठ वर्षीय बेटे सुमित कुमार को तंत्र विद्या के जरिए ठीक करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। सुमित की मौत के बाद ही नकुल ने बाबूलाल उरांव के परिवार के पांच लोगों की हत्या की साजिश रची। बाबूलाल की पत्नी सीता देवी को डायन बताकर लोगो को गुमराह किया और बर्बर हत्याकांड को अंजाम दिया।

आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मांगी बिहार सरकार से रिपोर्ट, मामले में तीन गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि नकुल पांच साल पहले मजदूरी करता था। टेटगामा गांव में सड़क के किनारे दुकान भी खोली। चाय की दुकान को कुछ ही दिनों बाद लेलहा होटल बना दिया। आसपास के ईट भट्टा में काम करने वाले मजदूर और मिट्टी ढुलाई करने वाले ट्रैक्टर चालकों के कारण लेलहा होटल चलता था।

Gopal Khemka Murder Case:हत्या के पीछे का कारण आया सामने, अशोक साह मास्टरमाइंस, 4 लाख में दी थी सुपारी
दुकान चलाने के दौरान ही नकुल उरांव का संपर्क मिट्टी माफिया से हुआ। इसके बाद मिट्टी कटाई का काम शुरू कर दिया। धीरे धीरे मिट्टी मफिया के साथ-साथ जमीन का कारोबार भी करने लगा। इसी बीच नकुल उरांव अपने घर में मां बिषहरी की पूजा पाठ के तरफ ध्यान देने लगा और तांत्रिक गतिविधि में कुछ समय देने लगा। गांव में उसकी दबंगई धीरे धीरे बढ़ने लगी। वह बाबूलाल उरांव की पत्नी सीता देवी पर आरोप लगाने लगा कि वह डायन है। गांव में जो भी घटना होती है वो सीता देवी करती है।

बिहार में थाना प्रभारी का बार बालाओं के साथ डांस का वीडियो वायरल, बर्थ डे पार्टी में लगाए ठुमके
नकुल ने उरांव के लगभग सभी लोगों को अपने पक्ष में कर लिया। गांव में नकुल उरांव का दबदबा इतना बढ़ गया कि अब उसके खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाता था। चार दिन पहले गांव के रामदेव उरांव का आठ साल का बेटा सुमित कुमार बीमार हो गया और बाद में उसकी मौत हो गयी। इसके बाद नकुल ने गांव के लोगों को अपने पक्ष में कर लिया और सुनियोजित तरीके से रविवार रात बाबूलाल उरांव के घर पर हमला कर परिवार के पांच सदस्यों की बेरहमी से हत्या करके शवों को जला दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now