बागेश्वर धाम में फिर से बड़ा हादसा,दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत,11 घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 8, 2025

बागेश्वर धाम में फिर से बड़ा हादसा,दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत,11 घायल

डेस्कः मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में एक बार फिर भारी बारिश की वजह से हादसा हुआ है। यहां एक निजी ढाबे की दीवार गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई है जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से पहले बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, एक की मौत, आठ घायल
छतरपुर CMHO आरपी गुप्ता ने बताया, “आज सुबह भारी बारिश के कारण एक ढाबे पर दीवार ढह जाने से कुछ श्रद्धालु घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल लाया गया है। उपचार चल रहा है। 10 लोग घायल हैं, एक व्यक्ति की मौत हुई है। 1-2 लोगों को ज्यादा चोट आई हैं”

पटना पहुंचकर बोले बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री- ‘गजवा ए हिंद नहीं, हम भगवा ए हिंद चाहते हैं’
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भक्तों से अपील
बागेश्वर धाम में बढ़ती भीड़ के कारण पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि अपने-अपने घरों में रहकर ही गुरु पूर्णिमा का महोत्सव मनाएं। बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए, पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों से विशेष अपील की है।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में लोग गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। हालांकि, बारिश और भीड़ अधिक होने के कारण उन्होंने भक्तों से घर बैठे ही गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाने का आग्रह किया है। इस अपील का मकसद श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और धाम में व्यवस्था बनाए रखना है।

See also  मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, 19 गाड़ियां रास्ते में ही हो गई बंद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now