गजब है भाई! शादी से इन्कार करने पर पिस्तौल लेकर प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी… और फिर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 8, 2025

बिहार में प्रेमी ने प्रेमिका को एक लाख में बेच दिया, शादी करने के बाद जिस्म के बाजार में धकेल दिया

प्रेम संबंध होने पर हर एक दूसरे का जीवन साथी बनना चाहता है, लेकिन कई बार यह ख्वाब पूरा नहीं होता है। प्यार में पागल व्यक्ति कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में आया है। जहां के चूना भट्ठा इलाके में एक प्रेमी के प्यार का जुनून उस वक्त तमाशे में बदल गया, जब वह पिस्तौल लेकर अपनी प्रेमिका के घर शादी का दबाव बनाने पहुंच गया। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब गुस्साए मोहल्ले वालों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस की माने तो यह अनोखा मामला रविवार देर शाम का है। रातू रोड के माउंट मोटर गली का रहने वाला कृष्णा कुमार, जो मूल रूप से पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र के मसौढ़ा गांव का निवासी है, रांची में नौकरी करता है। उसका एक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन प्रेमिका ने शादी से इनकार कर दिया।

See also  आज से मिलेंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे के ऑनलाइन टिकट, ऑफलाइन 25 नवंबर से, जानिये टिकट की कीमत

जर्जर सड़क देख एंबुलेंस लाने से किया मना, पूर्वी सिंहभूम में तड़पकर बच्ची की मौत

बस, यहीं से शुरू हुआ ड्रामा। गुस्से में आगबबूला हुए कृष्णा ने प्यार को पिस्तौल के दम पर पाने की ठान ली। रविवार शाम करीब सात बजे वह पिस्तौल लेकर प्रेमिका के घर पहुंचा और हथियार लहराते हुए शादी के लिए दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं, उसने युवती के परिवार वालों को धमकाया, मारपीट की और अपशब्दों की बौछार कर दी।

प्रेमी के इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखकर आसपास के लोग भड़क गए। उन्होंने तुरंत हिम्मत दिखाई और कृष्णा को दबोच लिया। इसके बाद उसे सुखदेवनगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवती ने भी देर न करते हुए लिखित शिकायत दर्ज की, जिसके आधार पर पुलिस ने कृष्णा के खिलाफ केस दर्ज किया। सोमवार को उसे होटवार जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि कृष्णा के पास से पिस्तौल बरामद की गई है और मामले की जांच चल रही है।

See also  बिहार हिजाब विवाद: 3 लाख सैलरी; मनचाही पोस्टिंग और सरकारी घर, इरफान अंसारी का डॉ. नुसरत परवीन को ऑफर

गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, पटना के उदयगिरि अपार्टमेंट से तीन को उठाया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now