लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न, धीरज साहू ने कहा- स्टेडियम को भव्य रूप देने का हो रहा है प्रयास

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2025

लोहरदगा : जिला क्रिकेट एसोसिएशन का वार्षिक आम बैठक धीरज प्रसाद साहू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सबसे पहले एसोसिएशन के सचिव आलोक राय ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। तत्पश्चात पिछले आम सभा की कार्रवाई को पारित किया गया। इस वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पारित किया गया और आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। अगले वर्ष के लिए पांड्या एंड कंपनी को अंकेक्षण कार्य के लिए दिए गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

4 1 scaled

जयराम महतो के कार्यक्रम में आएंगें राज्यपाल संतोष गंगवार, आजसू के लिए खतरे की एक और घंटी!

बैठक शुरू होने के पहले लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य अशोक यादव की याद में दो मिनट की मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा में क्रिकेट का भविष्य बहुत ही उज्जवल है। इस स्टेडियम को भव्य रूप देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। साथ ही यहां के क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए डीपी साहू ने स्कालरशिप देने की घोषणा की। एसोसिएशन के आजीवन सदस्य अब्दुल जब्बार ने कहा कि इस वर्ष शिवप्रसाद साहू मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट का भव्य आयोजन हुआ। अगले साल इससे भी भव्य तरीके से टूर्नामेंट आयोजित करेंगे। इसके लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू की सराहना की गई। तत्पश्चात क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

See also  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम ने किया लोहरदगा का दौरा, समीक्षा बैठक में दिये कई आवश्यक निर्देश

1 2 scaled

हेमंत सोरेन और पशुपति पारस बिहार चुनाव में होंगे महागठबंधन का हिस्सा, तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा संकेत

सीनियर टीम के सर्वश्रेष्ठ बैट्समैन आशुतोष मिश्रा, सर्वश्रेष्ठ बॉलर आदित्य झा, अंडर-19 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लक्ष्य कौशिक और जूनियर टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सुशांत कुमार साहू तथा श्रेष्ठ गेंदबाज अंश मिश्रा को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार इशिका भगत को दिया गया। साथ ही रणजी ट्राफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आशीष कुमार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मोमेंटो देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आम बैठक में धन्यवाद ज्ञापन जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नेयाज मल्लिक ने किया। इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष भास्कर दास गुप्ता, उपाध्यक्ष विशाल महेंद्रु, रथींद्र नाथ राय, किशोर कुमार वर्मा, सह-सचिव प्रवीण प्रसाद, उप-सचिव सतीश वर्मा तथा दुर्गा प्रजापति कार्यकारिणी सदस्य मुकेश दुबे, प्रमोद वर्मा, रमेश साहू, आजीवन सदस्य संजय साहू, हर्षित साहू, रोहित साहू, नवीन गुप्ता, कुणाल गुप्ता, दुर्गेश साहू, अमित साहू, कुशल गुप्ता, दिलीप गुप्ता, विपिन गुप्ता, अब्दुल जब्बार, शकील अहमद, संदीप मिश्रा, आशीष कुमार, अमित कुमार, अभय वर्मा, जयदीप चौबे आदि उपस्थित थे।

See also  लोहरदगा मांगे स्थानीय प्रत्याशी सुन रायशुमारी से भागे रामेश्वर उरांव, कांग्रेसियों ने जमकर काटा बवाल, सुखदेव भगत ने भी खोला मोर्चा

2 2 scaled5 scaled

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now