बिहार होम गार्ड फाइनल मेरिट लिस्ट जारी,15,000 पदों पर होना हैं चयन,ऐसे करें चेक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2025

बिहार होम गार्ड फाइनल मेरिट लिस्ट जारी,15,000 पदों पर होना हैं चयन,ऐसे करें चेक

पटनाः बिहार में सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है। बिहार होम गार्ड विभाग ने 15,000 पदों पर हो रही भर्ती की फाइनल मेरिट लिस्ट 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने शारीरिक मापदंड परीक्षा (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लिया था, वे अब अपना अंतिम परिणाम जिलेवार सूची में ऑनलाइन देख सकते हैं। यह लिस्ट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।

Gopal Khemka murder: बेऊर जेल में छापेमारी के बाद बड़ा एक्शन, 3 कक्षपाल निलंबित, तीन अफसरों को नोटिस

फिलहाल जिन 10 जिलों की मेरिट लिस्ट जारी की गई है, उनमें अररिया, औरंगाबाद, बांका, बेतिया (पश्चिम चंपारण), दरभंगा, किशनगंज, मुंगेर, पूर्णिया, शेखपुरा और शियोहर शामिल हैं। इन जिलों के अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर अपनी डिस्ट्रिक्ट-वाइज मेरिट लिस्ट PDF फाइल डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना नाम या रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।

See also  ACB ने रांची के घूसखोर दारोगा को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के आरोपी से की थी पैसे की डिमांड

गोपाल खेमका के कातिल का मिला सुराग, शूटर का अंतिम लोकेशन हाजीपुर में, गैंगस्टर अजय वर्मा से पूछताछ

अगला चरण क्या?

इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का कोई चरण नहीं था, बल्कि पूरी चयन प्रक्रिया PMT और PET के आधार पर की गई। इन शारीरिक परीक्षाओं में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी प्रत्येक जिले के पोर्टल पर अलग से अपलोड की जाएगी।

सारण ने चिराग पासवान का बड़ा एलान- ‘बिहारियों के लिए लड़ूंगा विधानसभा का चुनाव’

कैसे करें बिहार होम गार्ड मेरिट लिस्ट डाउनलोड?
1. सबसे पहले onlinebhg.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए “District-Wise Final Merit List” सेक्शन में अपने जिले का नाम चुनें।
3. “मेरिट सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें” लिंक पर क्लिक करें।
4. खुली हुई PDF फाइल को डाउनलोड करें और उसमें अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
5. PDF को प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

See also  Transfer: बिहार सरकार के 225 पदाधिकारियों का तबादला, परिवहन सहित 7 विभागों में ताबड़तोड़ ट्रांसफर-पोस्टिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now