स्कूल की छत पर चढ़कर टीचर देने लगा धमकी, BLO का काम कराया तो दे दूंगा जान

स्कूल की छत पर चढ़कर टीचर देने लगा धमकी, BLO का काम कराया तो दे दूंगा जान

डेस्कः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले इस समय विशेष मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। विशेष मतदाता पुनरीक्षण की जिम्मेदारी बीएलओ को दी गई है। इसके तहत वो लोगों के घर के जाकर भी यह पुनरीक्षण कर रहे हैं। इस बीच सीवान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक टीचर ने बीएलओ का काम करने से इनकार कर दिया। टीचर ने ना सिर्फ बीएलओ का काम करने से इनकार किया बल्कि वो नाराज होकर स्कूल की छत पर चढ़ धमकी देने लगे।

गोपाल खेमका के कातिल का मिला सुराग, शूटर का अंतिम लोकेशन हाजीपुर में, गैंगस्टर अजय वर्मा से पूछताछ
बताया जा रहा है कि सीवान जिले के तरवारा प्रखंड के काजी टोला स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में अचानक ऐसी स्थिति आई। स्कूल के टीचर हारून रशीद को मतदान केंद्र संख्या 65 में बीएलओ के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि सीवान जिले के तरवारा प्रखंड के काजी टोला स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में अचानक ऐसी स्थिति आई। स्कूल के टीचर हारून रशीद को मतदान केंद्र संख्या 65 में बीएलओ के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हारून रशीद ने बतौर बीएलओ को काम करने से इनकार कर दिया और वो नाराज होकर स्कूल की छत पर चढ़ गए।

बिहार में 4 साल की बच्ची से हैवानियत, चेहरे पर खून के धब्बे; निचले हिस्से का कपड़ा गायब
रिपोर्ट के मुताबिक, छत पर चढ़े टीचर हारून रशीद ने धमकी दी कि अगर उनसे बीएलओ का काम लिया गया तो वो वहां से कूदकर अपनी जान दे देंगे। स्कूल में टीचर के इस ड्रामे को देख सभी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि उस दौरान वहां कुछ छात्र भी मौजूद थे। कुछ छात्र अपने टीचर की इस धमकी को सुन डर भी गए थे।

गोपाल खेमका की हत्या को लेकर राहुल गांधी का नीतीश सरकार पर हमला, कहा-बिहार को बना दिया ‘क्राइम कैपिटल’
बहरहाल अब इस मामले में बीएलओ पर्यवेक्षक रत्नेश कुमार साह ने इस घटना का वीडियो प्रखंड विकास पदाधिकारी को भेजा और उनसे लिखित शिकायत भी की है। इस मामले की जांच बीईओ को सौंपी गई है और जांच होने तक आरोपी टीचर के वेतन पर भी रोक लगा दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now