जमशेदपुर बस स्टेंड में पुलिस का छापा, बंगाल से आ रहा लाखों रुपये का लॉटरी किया जब्त, दो गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2025

जमशेदपुर बस स्टेंड में पुलिस का छापा, बंगाल से आ रहा लाखों रुपये का लॉटरी किया जब्त, दो गिरफ्तार

जमशेदपुरः सीताराम डेरा थाना पुलिस ने मानगो बस स्टेंड में छापेमारी कर लाखों रुपये का लॉटरी बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने अवैध लॉटरी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये अवैध लॉटरी पश्चिम बंगाल से धनबाद के रास्ते चाईबासा ले जाया जा रहा था।

लातेहार में अपराधियों का तांडव, कोयला साइडिंग के पास हाइवा में लगाई आग
सीताराम डेरा थाना के प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के द्वारा गुप्त सूचना दी गई थी कि मानगो बस स्टेंड में बस से लगातार अवैध लॉटरी की खेप भेजी जाती है। इसके बाद पुलिस ने बस स्टेंड में छापेमारी की और बस से दो बड़े कार्टून में अवैध लॉटरी बरामद किया गया। इसमें लगभग एक लाख टिकट है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है कि इसमें एक वो है जो बस से लेकर आ रहा है और दूसरा जो लॉटरी रिसीव करने आया था। पारस महतो बस में अवैध लॉटरी को लेकर आ रहा था मुखिया तिउव को देना था जो चाईबासा लेकर जाता। अवैध लॉटरी बंगाल से धनबाद के रास्ते लाया जा रहा था। इस अवैध लॉटरी से लगभग 5 करोड़ का कारोबार हो सकता था।

See also  RIMS का वार्ड ब्वॉय चोर गिरोह का सरगना निकला, छापेमारी में मिले हीरे और सोने के गहने
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now