अमरनाथ यात्रियों की चार बसें आपस में टकराई, 30 से ज्यादा यात्री घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 5, 2025

अमरनाथ यात्रियों की चार बसें आपस में टकराई, 30 से ज्यादा यात्री घायल

डेस्कः शनिवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण सड़क हादसा हो गया। अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रही चार बसें आपस में टकरा गई। इस हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल रामबन में भर्ती कराया।

गोपाल खेमका कौन थे? पहले बड़े बेटे की हत्या अब पिता, छोटे बेटे पर भी चली थी गोली, मर्डर केस की अबूझ पहेली
डिप्टी कमिश्नर DEO रामबन ने बताया कि पहलगाम काफिले का आखिरी वाहन चंद्रकोट लंगर स्थल पर नियंत्रण खो बैठा और वहां खड़े वाहनों से जा टकराया।हादसे में घायल तीर्थयात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य सुरिक्षत यात्री दूसरी गाड़ियों से पहलगाम के लिए रवाना हो गए है।

रामगढ़ में बड़ा हादसाः CCL के करमा प्रोजेक्ट सुगिया में चाल धंसा, 3 की मौत, 5 अब भी फंसे

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, “चंद्रकोट में अमरनाथ तीर्थयात्रियों को ले जा रहे वाहन की सड़क दुर्घटना के बारे में जानने के बाद अभी-अभी DC, रामबन, मोहम्मद अलयास खान से बात की। 36 तीर्थयात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल रामबन में चल रहा है। चिंता की कोई बात नहीं है। तीर्थयात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।”

See also  बिहार में कोचिंग से पढ़ाकर लौट रही टीचर की हत्या, भाई के सामने मारी गई गोली

GvEfoP4WsAAOba4

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now