गुमलाः तीन जून को भरनो थाना क्षेत्र के बरन्दा गांव में 32 वर्षीय हेमंत कुमार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
गुमला SP को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई, बिहार भेजी जा रही 45 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की बीयर जब्त
3 जून को रात करीब 9 बजे बरन्दा गांव के रहने वाले हेमंत कुमार पर अपराधियों ने गोली चलाई थी। घायल अवस्था में हेमंत कुमार को रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद एसपी ने मामले की गंभीरत को देखते हुए सुरेंद्र प्रसाद यादव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया।
पूर्व नक्सली से मांगी गई 25 लाख की रंगदारी, PLFI जोनल कमांडर के नाम से आया था फोन
इसके बाद छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले में शामिल तीन अभियुक्त शैलेश कुमार साहू, आनंद कुमार साहू और सूरज कुमार साहू को अरेस्ट कर लिया। तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद इन्हे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।





