दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए तेतर टोली सरना स्थल में की गई विशेष पूजा-अर्चना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2025

रांची:  झारखंड के निर्माता और आदिवासी समाज के सर्वोच्च नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना को लेकर बुधवार तेतर टोली सरना स्थल, मोरहाबादी में विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड के आदिवासी नेता अंतु तिर्की ने किया। पूजा में मोरहाबादी मौजा के मुख्य पाहन सनी मुंडा ने पारंपरिक सरना विधि-विधान के तहत पूजा संपन्न कराई।इस अवसर पर अंतु तिर्की ने कहा, “हम सबों के आदर्श दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी पर सरना माता की अपार कृपा बनी हुई है। हम सभी पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रार्थना करते हैं कि गुरुजी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ करके हमारे बीच पुनः लौटेंगे।”

WhatsApp Image 2025 07 02 at 16.09.14

उन्होंने कहा कि झारखंड की आत्मा और आदिवासी समाज की आवाज़ शिबू सोरेन जी का जीवन प्रेरणा से भरा रहा है और आज पूरा राज्य उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।  विशेष पूजा में शामिल रहे गणमान्य लोग: इस प्रार्थना एवं पूजा कार्यक्रम में कार्तिक तिर्की, राम सहाय सिंह मुंडा, बीरू साहू, विनोद तिर्की, महादेव मुंडा, बजरंग लोहरा, विलियम रिचर्ड, फैयाज साह, कृष्णा मुंडा, अमित तिर्की, दीपक तिर्की, दीपक लोहरा, अशेशर रजवार, राखी देवी, सोमारी देवी, चामू बेक, अनिल और रोशन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

See also  राष्ट्रपति रांची केंद्रीय विवि के तीसरे दीक्षांत समारोह में हुई शामिल, कहा- स्वर्णरेखा नदी के किनारे ज्ञान पाना सौभाग्य की बात

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन इन दिनों दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी तबीयत को लेकर पूरे राज्य में चिंता का माहौल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कई दिनों से दिल्ली में हैं ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now