नालंदा में ईट और पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, 10 दिन पहले हरियाणा से गांव आया था मृतक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2025

नालंदा में ईट और पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, 10 दिन पहले हरियाणा से गांव आया था मृतक

नालंदाः बुधवार की सुबह बिंद थाना क्षेत्र के सकरी नदी से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान शिवबालक रविदास के बेटे राजू रविदास के रूप में की गई है। युवक की हत्या ईट और पत्थर से कुचलकर की गई है।

भोजपुरी अभिनेता और यूट्यूबर दिलीप कुमार साहू गिरफ्तार, क्रेडिड कार्ड धोखाधड़ी मामले में हुए अरेस्ट
शव मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद बिंद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

बिहार में तेज रफ्तार हाईवा ने 6 से ज्यादा लोगों को कुचला, ड्राइवर की जमकर पिटाई, 5 थानों की पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा
वहीं मृमक की मां छठिया देवी ने बताया कि मंगलवार की शाम कुछ लोगों ने उनके बेटेा को घर से बाहर बुलाया था। जिसके बाद से वो घर नहीं लौटा था। उन्होने आशंका जताई कि पहले से साजिश के तहत उसे घर के बाहर बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की मां ने बताया कि एक दिन पहले ही पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

See also  भागलपुर में बड़ा सड़क हादसा, कांवरियों से भरी पिकअप वैन पानी में गिरी, 5 की मौत

बिहार में पंजाब मेल में मिला फर्जी टीटीई, 18 बोतल शराब के साथ अरेस्ट
राजू रविदास हरियाणा के एक ईट-भट्ठा पर काम करता था और उसी से परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब 10 दिन पहले ही वो गांव वापस लौटा था। इस मामले पर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पत्नी के लौटने के बाद उसके बयान के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जाएगी। पोस्टामार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now