महिला टीचर ने अपने ही छात्र से बनाए से’क्स संबंध, साथी को बताया, तो पहुंच गई जेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2025

school_teacher_sex_with_student

टीचर और स्टूडेंट के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। 26 साल की एक महिला टीचर ने अपने 16 साल के स्टूडेंट को प्रेम जाल में फंसाया और कई साल तक उसके साथ सेक्स संबंध बनाए। मामला अमेरिकी राज्य मिशिगन के वाटरफोर्ड का है। यहां ओकसाइड प्रीप अकादमी में पढ़ाने वाली 26 वर्षीय पूर्व शिक्षिका जॉसेलिन सैनरोमन पर एक 16 वर्षीय छात्र के साथ यौन संबंध रखने का गंभीर आरोप लगा है।

सैनरोमान पोन्टिएक की रहने वाली हैं। यह कथित घटना 2023 में उस समय घटी जब सैनरोमान वाटरफोर्ड टाउनशिप स्थित ओक्ससाइड प्रेप अकादमी में टीचर थीं। यह स्कूल डेट्रॉइट शहर से करीब 30 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित है। सरकारी वकीलो के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब सैनरोमन ने अपने एक सहकर्मी को इस अवैध संबंध के बारे में बताया, जिसके बाद उस सहकर्मी ने अधिकारियों को सूचित किया। सैनरोमन के खिलाफ तीन गंभीर थर्ड डिग्री क्रिमिनल सेक्सुअल कंडक्ट के आरोप लगाए गए हैं, जिनमें दोषी पाए जाने पर उन्हें 15 साल तक की जेल हो सकती है।

See also  किराए की गर्लफ्रेंड, यहां मिलेगी; लड़की ने प्रोफेशनल प्रेमिका बनकर कमाए लाखों रुपए

बिहार में तेज रफ्तार हाईवा ने 6 से ज्यादा लोगों को कुचला, ड्राइवर की जमकर पिटाई, 5 थानों की पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

ओकलैंड काउंटी की सरकारी वकील करेन डी. मैकडोनाल्ड ने बताया कि यह कथित यौन संबंध 2023 में शुरू हुआ, जब सैनरोमन ओकसाइड प्रीप अकादमी में बतौर टीचर कार्यरत थीं। इस दौरान सैनरोमन ने एक 16 वर्षीय पुरुष छात्र के साथ यौन संबंध बनाए, जो कानूनन अवैध है, क्योंकि मिशिगन में शिक्षक और छात्र के बीच ऐसा कोई भी संबंध अपराध माना जाता है, भले ही छात्र की उम्र सहमति की उम्र (16 वर्ष) हो। मैकडोनाल्ड ने जोर देकर कहा, “कोई भी स्कूल कर्मचारी, चाहे वह शिक्षक हो या कोच, यदि वह किसी छात्र के साथ संबंध बनाने की कोशिश करता है, तो यह अपराध है, चाहे उसकी शुरुआत कोई भी करे।”

मैकडॉनल्ड ने कहा, “यह टीचर जिस पद पर थीं, वहां उन्होंने एक नाबालिग छात्र का शोषण कर विश्वासघात किया है। यह आरोप माता-पिता और समुदाय द्वारा शिक्षकों में रखे गए विश्वास का सबसे बड़ा उल्लंघन है। एक पूर्व शिक्षिका होने के नाते, मैं उस शिक्षक की सराहना करती हूं जिन्होंने यह मामला सामने लाने में साहस दिखाया।”

See also  नेपाल के सांप्रदायिक हिंसा में 3 लोगों की मौत, कई शहरों में कर्फ्यू

सांस नहीं ले पा रही थी पीड़िता तो खरीदकर दिया इनहेलर, फिर किया गैंगरेप… कोलकाता कांड में चौकाने वाले खुलासे

ओक्ससाइड प्रेप अकादमी “नेशनल हेरिटेज एकेडमीज” का हिस्सा है, जो अपने “मोरल फोकस” (नैतिक केंद्रबिंदु) कार्यक्रम के लिए जानी जाती है। यह कार्यक्रम छात्रों को सही और गलत के बीच अंतर समझाने और नैतिक मूल्यों को अपनाने पर जोर देता है। ओक्साइड प्रीप अकादमी ने इस घटना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सैनरोमन को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। स्कूल प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा, “हम अपने छात्रों की सुरक्षा और भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। इस मामले में हम अधिकारियों के साथ पूर्ण सहयोग कर रहे हैं और जांच में हर संभव मदद प्रदान करेंगे।”

यह मामला हाल के महीनों में शिक्षकों और नाबालिग छात्रों के बीच अनुचित संबंधों से जुड़े कई मामलों में से एक है। हाल ही में, फ्लोरिडा में एक 32 वर्षीय शिक्षिका सारा जकास पर 14 वर्षीय छात्र के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप लगे हैं, और इलिनोइस में एक शिक्षिका क्रिस्टीना फॉर्मेला पर 52 अतिरिक्त आरोपों के साथ मुकदमा चल रहा है। ये मामले स्कूलों में शिक्षक-छात्र संबंधों की निगरानी और सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को रेखांकित करते हैं।

See also  प्रेमी को किया वीडियो कॉल, फिर लगा ली फांसी; गोरखपुर की पायलट सुसाइड कांड में बड़ा खुलासा

रांची के 43 निजी स्कूलों ने एक भी गरीब बच्चे का नहीं लिया एडमिशन, आरटीइ उल्लंघन को लेकर DC हुए सख्त

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now