सुधीर अग्रवाल के निधन से शोक की लहर, बेंगलुरू में इलाज के दौरान हुई मौत, RSS के गुमला विभाग के संपर्क प्रमुख की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 1, 2025

सुधीर अग्रवाल के निधन से शोक की लहर, बेंगलुरू में इलाज के दौरान हुई मौत, RSS के गुमला विभाग के संपर्क प्रमुख की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

लोहरदगाः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुमला विभाग के संपर्क प्रमुख एवं श्रीशंकर तिवारी सेवा न्यास लोहरदगा के सचिव सुधीर अग्रवाल का सोमवार को निधन हो गया। 64 वर्षीय सुधीर अग्रवाल का बेंगलुरू के नारायण अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हुआ।मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को बेंगलुरू से लोहरदगा लाया गया।

WhatsApp Image 2025 07 01 at 10.34.35 a0bf34c2

11वीं सिविल सेवा परीक्षा में अनियमितता का आरोप, गवर्नर ने कार्रवाई का दिया निर्देश, रघुवर दास ने की दी शिकायत
बचपन से ही संघ की शाखा जाने वाले हंसमुख और मिलनसार स्वाभाव के धनी सुधीर अग्रवाल के निधन से गुमला और लोहरदगा में शोक की लहर दौड़ गई है। विपरित परिस्थितियों में भी संघ के कार्य को प्रथम स्थान रखने वाले सुधीर अग्रवाल के निधन पर तमाम राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने शोक जताया है।

रांची से लेकर पलामू तक, झारखंड में जमकर हो रही बारिश, 6 दिनों तक येलो अलर्ट
सुधीर अग्रवाल के निधन की सूचना खुद प्रान्त संघचालक सच्चिदानंद लाल ने मंगलवार की सुबह दिया। उनकी निधन की सूचना के बाद तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया है और उनको श्रद्धांजलि दी है। अग्रवाल समाज ने उनके निधन को एक अपूर्णीय क्षति बताई है।समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को हर कोई याद कर रहा है।

See also  लोहरदगा इंडोर फायरिंग रेंज में अजीबोगरीब चोरी, पहले शराब पी फिर राइफल और पिस्टल छोड़कर शूटिंग रेंज से वायर और सामान ले गए चोर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now