- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

नाबालिग दलित लड़की का बदलवाया धर्म, आतंकवादी बनाने की थी साजिश, पुलिस का बड़ा खुलासा

नाबालिग दलित लड़की का बदलवाया धर्म, आतंकवादी बनाने की थी साजिश, पुलिस का बड़ा खुलासा

डेस्कः उत्तपद्रेश के प्रयागराज में एक बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर केरल ले जाया गया जहां उसे जिहादी बनाने की कोशिश की गई।नाबालिग लड़की को प्रयागराज पुलिस ने बरामद कर मां के सुपुर्द किया। पीड़ित नाबालिग लड़की की माँ की तहरीर पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। मामले में दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

बिहार में ‘मामा’ कहने पर 12 साल के बच्चे को पुलिस ने बेरहमी पीटा, अस्पताल में चल रहा है इलाज
एक नाबालिग दलित लड़की को प्रयागराज से अगवा कर केरल ले जाया गया। वहां धर्म परिवर्तन कराकर उसे एंटी नेशनल एक्टिविटीज से जोड़ने की साजिश थी। प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कई अन्य संदिग्धों के नाम सामने आए हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। प्रयागराज पुलिस की टीमें इसके लिए रवाना की गई हैं।

See also  प्रकृति पर्व सरहुल के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कई संगठनों से मिला आमंत्रण

‘जीजा मेरे बिना नहीं रह सकते…’, साली ने दिया ऐसा जवाब, दीदी ने खुद सौंप दिया पति, बोली- जा जी ले अपनी जिंदगी
प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में विस्तार से मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक दलित नाबालिग लड़की को प्रयागराज से अगवा कर केरल ले जाया गया था। इसके पीछे आरोप है कि बच्ची का धर्म परिवर्तन कराकर उसे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल कराया जाना था। अभी तक की जांच में जो चीजें सामने आई हैं उनके आधार पर दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

रशियन लड़कियों के साथ लेना पड़ता है ‘लाइन’ का नशा, अच्छे घरों के युवा-युवती चपेट में
उनसे पूछताछ में पता चला कि एक महिला ने पहले बच्ची से दोस्ती की फिर उसके अंदर धर्म परिवर्तन की भावना भरी। बच्ची के मन में दूसरे धर्म के प्रति सकारात्मकता भरी गई। इसके बाद उस महिला के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बच्ची को प्रयागराज स्टेशन ले जाया गया। इस दौरान रास्ते में एक युवक ने बच्ची के साथ कुछ गलत हरकत भी की। इससे बच्ची असहज हो गई। उसने विरोध किया तो उसे बरगलाकर शांत करा दिया गया। इस्लाम धर्म के बदले पैसों की लालच देकर लड़की अपनी मुस्लिम महिला दोस्त के साथ केरल पहुंची थी। घटना 8 मई की है।

See also  आधी रात बहू के कमरे से खटर-पटर की आवाज पर सास ने मचाया शोर, तलाशी में बेड से निकला प्रेमी

यूपी में सिपाही ने महिला सहकर्मी का किया रेप, बना लिया वीडियो, मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी
पुलिस के मुताबिक बच्ची को पहले दिल्ली ले जाया गया। वहां से केरल ले जाया गया। रास्ते में कई लोगों से उसकी मुलाकात और बातें हुईं। केरल पहुंचकर बच्ची का धर्म परिवर्तन कराया गया। उसे एंटी नेशनल एक्टिविटीज से जोड़ा जाना था। एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अब तक दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अन्य कई के नाम सामने आए हैं। इनमें से कुछ उत्तर प्रदेश तो कुछ केरल के हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now