जमशेदपुर में बारिश से भारी तबाही, डुमरिया अंचल कार्यालय और थाना पानी में डूबा, सड़क संपर्क टूटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 30, 2025

जमशेदपुर में बारिश से भारी तबाही, डुमरिया अंचल कार्यालय और थाना पानी में डूबा, सड़क संपर्क टूटा

जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम में लगातार हो रही बारिश से कई नदियां उफान पर है। जमशेदपुर में बारिश से भारी तबाही हुई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से डुमरिया प्रखंड में सबसे ज्यादा नुकसान की सूचना आई है। कोवाली-डुमरिया सड़क पर बनी दर्जनों पुल पानी में डूब गया है।

जमशेदपुर में बाढ़ के पानी में मुखिया के बेटे ने लगाई छलांग, तेज धार में तीन किलोमीटर तक बहता रहा, पेड़ पकड़कर बचाई जान
लगातार हो रही बारिश से सड़क और पुलिस क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़कों का हाल बुरा हो गया है, कई जगहों पर पुल और सड़क का संपर्क टूट गया है क्योकि पानी के तेज धार में सड़क का हिस्सा बह गया। डुमरिया अंचल कार्यालय और थाना पानी में डूब गया है। शनिवार को इसी इलाके के 162 स्कूली छात्र जो लव कुश आवासीय विद्यालय के छात्र थे पानी के बीच स्कूल में फंस गए थे। शनिवार की रात बच्चों को स्कूल के छत पर बारिश के पानी में भीगंते हुए रात गुजारनी पड़ी थी। रविवार को NDRF की टीम ने ग्रामीणों की मदद से बड़े मशक्त के बीच पानी के तेज धार में रेस्क्यू कर बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला था।

See also  आदित्यपुर के जायसवाल स्टील कंपनी में बड़ा हादसा,20 फीट ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत, दो घायल

जमशेदपुर के पोटका में भारी बारिश से डूब गया पूरा स्कूल, बच्चों ने छत पर भींगते हुए गुजारी रात, देखिये रेस्क्यू ऑपरेशन का VIDEO
लगातार हो रही बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेत पानी की में डूब गए है और पानी के तेज बहाव से धान के खेत बर्बाद हो गए है। नदी किनारे बसे घरों में पानी घुस गया है। पशुओं को बचाने की मशक्त की जा रही है। कई पशु पानी के तेज बहाव में बह गये तो कई पशुओं को बचाने में ग्रामीणों को सफलता मिली। कोल्हान इलाके में इस साल लगातार हो रही बारिश ने खूब तबाही मचाई है।

 


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now