रांचीः राजधानी रांची के ओरमांझी टोल प्लाजा जो रांची को रामगढ़ से जोड़ती है उसको लेकर एक गंभीर और चौकाने वाली शिकायत सामने आई है। टोल प्लाजा होकर जाने वाले कई यात्रियों ने फास्टैग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। यात्रियों ने टोल प्लाजा पर फास्टैग सिस्टम की पादर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा किया है।

रांची के थाने में दो पुलिसकर्मियों बीच मारपीट, ASI ने मुंशी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर SSP को लिखी चिट्ठी
यात्रियों का आरोप है कि उनके फास्टैग पूरी तरह से सक्रिया और बैलेंस युक्त होते है फिर भी टोल कर्मी उसे ब्लैकलिस्टेड बताकर ज्यादा पैसे की वसूली करते है। वाहन चालक जब इसका विरोध करते है तो उन्हे दूसरे लेन में भेज दिया जाता है जहां नया बहाना बनाया जाता है कि आपके नंबर से भुगतान नहीं हो सकता।

पेट्रोल पंप पर बदामाश ने गन पॉइंट पर मांगी रंगदारी, पुलिस के पहुंचते ही धक्का देकर हो गया फरार
यात्रियों को इस दौरान भारी मानसिक तनाव से गुजरना पड़ता है और आखिरकार दोगुना शुल्क नकद में वसूल कर वो टोल क्रास कर पाते है। यानी कि 50 रुपये की जगह उन्हे 100 रुपये का अधिक भुगतान करना पड़ता है। यात्रियों की शिकायत है कि ऐसा नियमित रूप से किया जा रहा है जो एक संगठित लूट या घोटाले की तरह है।

बालू लदा ट्रक और पुलिस गाड़ी में टक्कर, नामकुम थानेदार और बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल
एक पीड़ित यात्री ने अपनी पीड़ा सामने रखते हुए बताया कि कैसे ओरमांझी टोल प्लाजा पर उनसे अधिक पैसे की वसूली हुई। उन्होन अपने अकाउंट और डिटेल और फास्टैग की रसीद दिखाते हुए बताया कि उनके फास्टैग में 500 रुपये से ज्यादा का बैलेंस था फिर भी उसे ब्लैकलिस्ट बता दिया गया। दूसरी लेन में जाकर कहा गया कि नंबर से पेमेंट नहीं हो सकता और फिर जबरन दोगुना चार्ज वसूला गया। पीड़ित यात्री एनएचएआई से पूरे मामले की जांच करने की मांग करने के साथ इसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे है।




