डेस्कः भारत सेवा संघ से जुड़े और पद्मश्री से सम्मानित कार्तिक महाराज पर एक महिला ने बलात्कार करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने थाने में शिकातय दर्ज कराते हुए कहा है कि महाराज ने नौकरी के नाम पर पहले से ठगा और फिर उसके बाद जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मुर्शिदाबाद जिले के नबग्राम थाने में इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Shefali Jariwala ले रही थी जवान दिखने की दवा, मौत के बाद डॉक्टर ने किया खुलासा
महिला ने अपनी पहचान गुप्त रखते हुए मीडिया से बात करते हुए बताया कि 2013 में कर्तिक महाराज उसे मुर्शिदाबाद स्थित एक आश्रम के प्राथमिक विद्यालय में नौकरी दिलाने के बहाने ले गए। महिला को शिक्षक नियुक्त किया गया और उसी आश्रम परिसर में रहने के लिए एक कमरा भी दिया गया।
महिला का आरोप है कि एक रात अचानक कर्तिक महाराज उसके कमरे में आए और शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा। महिला का दावा है कि जब उसने विरोध किया तो उसे मानसिक दबाव डालकर और भय दिखाकर संबंध बनाने को मजबूर किया गया।
बिहार में नाबालिग से गैंगरेप, तीन लड़कों ने बनाया VIDEO, वायरल करने की दी धमकी
कर्तिक महाराज ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि वे एक सन्यासी हैं और सन्यास के मार्ग में इस तरह की अड़चनें आती रहती हैं। उन्होंने कहा कि वह न्यायपालिका का सम्मान करते हैं और उनका कानूनी पक्ष उनके वकील कोर्ट में पेश करेंगे।
प्रेमी के साथ मिलकर पति को गाड़ी से कुचलकर मार डाला, बेटे ने खोला राज, बिहार में दिल दहलाने वाला हत्याकांड
बता दें कि कर्तिक महाराज का राजनीतिक जुड़ाव भी इस मामले को और जटिल बनाता है।वह भारतीय जनता पार्टी के करीबी माने जाते हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले भी कई बार उन पर भाजपा की मदद करने का आरोप लगा चुकी हैं।







































































































