रांचीः पलामू रेंज के पुलिस अधिकारी अपने सरकारी मोबाइल के डीपी में अपनी पारिवारिक तस्वीर नहीं लगा पाएंगे। पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम ने पलामू, गढ़वा, लातेहार एसपी, एसडीपीओ और अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने सरकारी नंबर के डीपी पर वर्दी वाला प्रोफाइल फोटो लगाए।
बिहार का लेखपाल निकला धनकुबेर, करोड़ों की कमाई आई सामने, करीबी महिला अधिकारी के घर भी EOU की रेड
इस संबंध में डीआईजी की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया है कि ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी अपने सरकारी मोबाइल फोन के प्रोफाइल में व्यक्तिगत पारिवारिक एवं गैर वर्दीधारी तस्वीर लगा रहे हैं। जिस वजह से आम जनता में भ्रम पैदा करती है और पुलिस विभाग की छवि पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।
लोहरदगा में पुलिस और JJMP नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार किया गया बरामद
DIG के द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि पुलिस पदाधिकारी की पहचान उसकी वर्दी कर्तव्य और पारदर्शिता से जुड़ी होती है। वर्दी में लगी तस्वीर एक पुलिस पदाधिकारी कर्मी की आधिकारिक पहचान है, यह समझना महत्वपूर्ण है। DIG ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कई पुलिसकर्मी अपने आधिकारिक मोबाइल पर पारिवारिक या गैर-पेशेवर तस्वीरें लगाए हुए हैं, जो विभाग की अनुशासित और जिम्मेदार छवि को धूमिल करती हैं। उन्होंने इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखते हुए भविष्य में इस आदेश के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
रांची से पटना जा रही फ्लाइट का टायर हुआ पंक्चर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यह समझना महत्वपूर्ण है कि सरकारी मोबाइल फोन का उपयोग मुख्य रूप से आधिकारिक संचार और जनता के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए किया जाता है। ऐसे में आवश्यक है कि सरकारी मोबाइल फोन पर उपयोग की जाने वाली डीपी स्पष्ट रूप से बताए कि संपर्क करने वाला व्यक्ति पुलिस पदाधिकारी या कर्मी है। DIG नौशाद आलम ने सभी पुलिस पदाधिकारी को विभाग द्वारा आवंटित सरकारी फोन की डीपी में अपनी वर्दी वाली स्पष्ट तस्वीर लगाने का निर्देश जारी किया है।




